फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Additional District Judge sentenced him to spend in jail

Agra News: अपर जिला जज ने सुनाई जेल में बिताई अवधि की सजा

Fri, 15 Mar 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Mar 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Additional District Judge sentenced him to spend in jail
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र में आठ साल पहले पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने वाले कन्हैया निवासी इटावा रोड को जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाई है। अपर जिला जज प्रथम मुनव्वर जहां के मुकदमे की सुनवाई करने के बाद यह निर्णय सुनाया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बेवर बेनीमाधव त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस पार्टी तीन अक्तूबर 2016 को रात में अपराधियों की तलाश कर रही थी। रात में एक संदिग्ध को पुलिस पार्टी ने रोका तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करके जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करके कन्हैया निवासी इटावा रोड को पकड़ लिया। पुलिस ने उसको चार अक् तूबर को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष बेनीमाधव त्रिपाठी ने जांच करने के बाद 21 फरवरी 2017 को चार्जशीट न्यायालय में भेज दी।
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई अपर जिला जज प्रथम मुनव्वर जहां की कोर्ट में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, विवेचक, चिकित्सक सहित गवाहों ने कन्हैया केे खिलाफ कोर्ट में गवाही दी। गवाही के आधार पर उसको पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने का दोषी पाया गया। एडीजीसी विपिन कुमार चतुर्वेदी ने उसको सजा देने की दलील दी। अपर जिला जज प्रथम मुनव्वर जहां द्वारा कन्हैया को जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed