फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Additional District Civil Judge Senior and Junior Division transferred

न्यायिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: अपर जिला जज, सिविल जज सीनियर और जूनियर डिवीजन के देर रात तबादले, देखें सूची

Fri, 21 Apr 2023 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Apr 2023 11:55 AM IST
सार

अपर जिला जज, सिविल जज सीनियर और जूनियर डिवीजन के देर रात तबादले हुए। सिविल जज जूनियर डिवीजन पुष्पेंद्र कुमार सिंह आगरा से बलिया भेजा गया है।
 

विज्ञापन
Additional District Civil Judge Senior and Junior Division transferred
आगरा दीवानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में न्यायिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है। बृहस्पतिवार रात अपर जिला जज, सिविल जज सीनियर और जूनियर डिवीजन की तबादला सूची जारी की गई। इसमें आगरा न्यायालय से 11 जजों के तबादले हुए हैं।

विज्ञापन


सिविल जज सीनियर डिवीजन अर्पित सिंह का तबादला जालौन हुआ है। वहीं सिविल जज जूनियर डिवीजन पुष्पेंद्र कुमार सिंह आगरा से बलिया, संध्या बघेल गोंडा, माधुरी यादव चंदौली, अनुकृति संत सिद्वार्थ नगर, सुनंदा गोयल कुशी नगर, अमित यादव गाजीपुर और हरेंद्र सिंह का तबादला गाजीपुर किया गया है। वहीं, उनके स्थान पर सिविल जज जूनियर डिवीजन सतेंद्र मौर्य बहराइच से आगरा आए हैं। उनके साथ आगरा आने वालों में सीतापुर से नैंसी तिवारी, ललितपुर से गरिमा सक्सेना, लखीमपुर से दीक्षा भारती, हमीरपुर से हर्षिता, उन्नाव से शिखा सिंह, जालौन से रिचा अवस्थी, उन्नाव से अनुभव सिंह, बांदा से सौरभ आनंद, महोबा से विवेक प्रजापति का तबादला आगरा न्यायालय हुआ है।
विज्ञापन


एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज इश्तयाक अली को आगरा से बदायूं, मो. राशिद को कुशीनगर और ज्ञानेंद्र त्रिपाठी को आगरा से बरेली भेजा गया है, वहीं नितिन ठाकुर बलिया से आगरा आए हैं। उनके साथ आसिफा राणा कानपुर से, सत्यजीत पाठक सोनभद्र से, संजय लाल चित्रकूट से, उन्नाव से विराट श्रीवास्तव, और नीरज महाजन हमीरपुर से आगरा आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धोखा खा गए बदमाश: 40 लाख रुपये के लिए डाला था डाका, बक्से में थे इतने रुपये कि पीटने लगे माथा

अदालतों का समय बदला

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जज विवेक संगल ने मई और जून माह के लिए समस्त अदालतों के समय में बदलाव करने के आदेश दिए हैं। जिला जज के निर्देशानुसार, 1 मई से 30 जून तक समस्त अदालतों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। भोजनावकाश का समय 10:30 से 11 बजे तक रहेगा। न्यायिक कर्मचारियों के लिए अदालतों का समय 6:30 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। यह आदेश मुंसिफ न्यायालय फतेहाबाद, रेलवे मजिस्ट्रेट सहित फतेहाबाद, किरावली एवं एत्मादपुर स्थित ग्राम न्यायालयों पर भी प्रभावी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed