फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Additional Chief Secretary Hemant Rao inspects Dengue Ward of SN Medical College Agra

अपर मुख्य सचिव का आगरा दौरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों से पूछा,डॉक्टर देखने आते हैं कि नहीं, दवाएं तो नहीं खरीदनी पड़ रहीं

Sun, 05 Sep 2021 02:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Sep 2021 02:58 PM IST
सार

अपर मुख्य सचिव हेमंत राव रविवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से हाल जाना। साथ ही प्राचार्य को मेडिकल कॉलेज में साफ सफाई और अतिरिक्त वार्ड की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Additional Chief Secretary Hemant Rao inspects Dengue Ward of SN Medical College Agra
अपर मुख्य सचिव ने किया डेंगू वार्ड का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाम क्या है, कब से बुखार है। डॉक्टर देखने आते हैं कि नहीं, इलाज अच्छा चल रहा है, लापरवाही तो नहीं। दवाएं बाजार से तो नहीं खरीदनी पड़ रहीं। खाना भी मिल रहा है ना...। रविवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों से अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ऐसे ही रूबरू हुए। परिजनों से चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का हाल भी जाना।  

विज्ञापन

12.40 बजे डेंगू वार्ड पहुंचकर अपर मुख्य सचिव ने प्राचार्य से भर्ती मरीजों के बारे में पूछा। प्राचार्य ने बताया कि मेडिसिन-बाल रोग के डेंगू वार्ड में 29 मरीज भर्ती हैं। 20 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए हैं। फिरोजाबाद की 11 साल की एक बच्ची की ब्लीडिंग होने पर मौत हो गई है। अभी वार्ड में सबसे ज्यादा मरीज फिरोजाबाद के हैं। आगरा के दो संदिग्ध मरीज हैं। 
विज्ञापन

इस पर अपर मुख्य सचिव ने पिनाहट के राहुल कुमार और फिरोजाबाद के जितेंद्र से बातकर इलाज की व्यवस्थाओं की जानकारी की। मरीज जितेंद्र ने बुखार के बाद शरीर पर बने लाल चकत्ते भी दिखाए। वार्ड का निरीक्षण करने के बाद अपर मुख्य सचिव ने प्राचार्य से आगरा में डेंगू की स्थिति पर चर्चा की। प्राचार्य ने बताया कि फिरोजाबाद समेत अन्य जिलों के मुकाबले आगरा की स्थिति काफी बेहतर है। 1.10 बजे निरीक्षण कर मुख्य सचिव लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सफाई के दिए निर्देश
इमारत में प्रवेश द्वार के कोने पर चूना डाला गया था, गैलरी के कोने और दीवारें पीक से लाल थीं, मरीज की चादर भी उनके सामने बदली थी। इस पर मुख्य सचिव ने साफ-सफाई के निर्देश दिए।

कल से घर-घर स्क्रीनिंग
मुख्य सचिव ने डेंगू से बचाव के लिए सीएमओ को सात सितंबर से गांव स्तर तक घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग और स्लाइड बनाकर जांच कराने को भी कहा है। 

अतिरिक्त बेड की रखें तैयारी
भले ही आगरा में डेंगू के मरीज कम हैं, लेकिन मौजूदा वार्ड में 75 फीसदी बेड भर जाने पर नया वार्ड बनाकर तैयार रखें। डॉक्टर- नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था रखें। 

तीमारदारों को बाहर निकाला, दवाएं भी नहीं लेकर जाने दी
अपर मुख्य सचिव के निरीक्षण से आधा घंटे पहले ही वार्ड में सभी तीमारदारों को बाहर निकाल दिया। वार्ड के बाहर सामने बैंच पर भी नहीं बैठने दिया। दवा और जांच रिपोर्ट लेकर जाने वाले तीमारदारों को भी अंदर नहीं जाने दिया। गार्ड ने कहा कि साहब का निरीक्षण पूरा होने के बाद ही अंदर जा सकोगे, इससे परेशानी हुई। 


भर दिए गड्ढे, दो बार लगाया पोंछा, झाड़ू 
अपर मुख्य सचिव के आने से पहले ही यहां साफ-सफाई की चौकस व्यवस्था की। वार्ड में दो बार झाड़ू और पोंछा लगाया। डस्टबिन भी साफ करा दिया, वार्ड के आसपास सफेदी भी डलवाई। एमजी रोड से घड़ी वाली इमारत तक गड्ढों को लाल कंक्रीट डालकर भर दिया। 

फिरोजाबाद: डेंगू और बुखार से मौत का ऑडिट करेगी टीम, दो दिन में देगी रिपोर्ट, घर-घर पहुंचे अफसर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed