फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Additional Chief Secretary anger erupted at officers who arrived at meeting unprepared

UP: बैठक में बिना तैयारी के पहुंचे अफसर, अपर मुख्य सचिव का फूटा गुस्सा; एमडी को दिए कार्रवाई के निर्देश

Sun, 21 Jun 2026 11:41 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 21 Jun 2026 11:41 AM IST
सार

आगरा पहुंचे अपर मुख्य सचिव ऊर्जा डॉ. आशीष कुमार गोयल का अफसरों गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मुख्य अभियंता को अपने पैरामीटर सुधारने के लिए एक सप्ताह की सख्त चेतावनी दी। साथ ही कहा कि अगर हफ्ते भर में सुधार न हुआ तो आगे कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
Additional Chief Secretary anger erupted at officers who arrived at meeting unprepared
बैठक लेते अपर मुख्य सचिव ऊर्जा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) की समीक्षा करने शनिवार को आगरा पहुंचे अपर मुख्य सचिव ऊर्जा डॉ. आशीष कुमार गोयल का खराब प्रदर्शन करने और बिना तैयारी के आने वाले अफसरों पर गुस्सा फूट पड़ा। मुख्य अभियंता अलीगढ़, कानपुर प्रथम को चेतावनी जारी करने के लिए एमडी दक्षिणांचल को निर्देश दिए। साथ ही फिरोजाबाद के मुख्य अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक के दौरान अलीगढ़ में बिजली विभाग के सभी मानकों पर खराब प्रदर्शन रहा। समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव ने मुख्य अभियंता को अपने पैरामीटर सुधारने के लिए एक सप्ताह की सख्त चेतावनी दी। साथ ही कहा कि अगर हफ्ते भर में सुधार न हुआ तो आगे कार्रवाई की जाए। वहीं, अधीक्षण अभियंता-प्रथम अलीगढ़ व अधिशासी अभियन्ता कार्यखंड, अलीगढ़ को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने को कहा। सबसे बेहतर काम के लिए मथुरा के अधिकारियों की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन


 

भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर दिया और साफ चेतावनी दी कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलते ही उसकी गहन जांच कराकर कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में डॉ. गोयल ने तकनीकी और वाणिज्यिक बिंदुओं की भी समीक्षा की। आरडीएसएस योजना, बिजनेस प्लान के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर पूरा करने और उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग फ्री व रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर सख्त हिदायत दी। 

निर्देश दिए गए कि निवेश मित्र और झटपट पोर्टल पर नए बिजली कनेक्शनों के आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई कर कनेक्शन जारी किए जाएं। जनता की सहूलियत के लिए 1912 और सोशल मीडिया व आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने और शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने कोे कहा। वहीं, अधिकारियों को मानवाधिकारों और जनप्रतिनिधियों से निरंतर संवाद बनाए रखने, विभागीय प्रगति से अवगत कराने और आम उपभोक्ताओं से मृदु व्यवहार करने की नसीहत दी। बैठक में डीवीवीएनएल की एमडी श्रुति व अन्य जिलों के अधिकारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed