फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA will cancel allotment of 500 big defaulters

एडीए 500 बड़े बकाएदारों का आवंटन करेगा निरस्त

Tue, 10 May 2022 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
ADA will cancel allotment of 500 big defaulters
आगरा। आवंटन के बाद आगरा विकास प्राधिकरण के भवन और भूखंडों की किस्त जमा न करने वालों पर एडीए ने सख्ती की है। ऐसे 500 बड़े बकाएदारों के आवंटन निरस्त करने का फैसला लिया गया है। इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पहले चरण में 500 बकाएदारों को चुना गया है, जिन पर एडीए का 300 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि संपत्ति विभाग के अधिकारियों से बकाएदारों को भवन और भूखंडों का आवंटन निरस्त करने के लिए कहा गया है। एडीए की शास्त्रीपुरम, कालिंदी विहार, ताजनगरी सहित कई योजनाओं में लोगों ने भूखंड आवंटित करा लिए हैं। वर्षों से भूखंड पड़े हैं लेकिन न तो उनका भुगतान किया जा रहा है और न ही रजिस्ट्री कराई जा रही है। 300 करोड़ रुपये से अधिक की बकाएदारी होने पर उपाध्यक्ष ने आवंटन निरस्त करने और उनका दोबारा से नए सिरे से आवंटन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान में आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को लोहामंडी वार्ड में दो निर्माण सील किए। सहायक अभियंता केके सरावगी ने बताया कि लोहामंडी वार्ड के पश्चिमपुरी इलाके में डॉ. इरसमीत सिंह के निर्माण को सील किया गया है। इसी तरह काली माता मंदिर के पास मुख्तार सिंह को निर्माण पर सील लगाई है। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता राजीव गोविल, राजकपूर और सचल दस्ता मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed