फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA to Hold Lottery Draw for 462 Residential Plots in Atalpuram Township Today

Atalpuram: 391 आवेदकों की धड़कनें तेज, आज तय होगा किसे मिलेगा अटलपुरम में प्लॉट; भूखंडों की खुलेगी लॉटरी

Mon, 06 Jul 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 06 Jul 2026 10:17 AM IST
सार

आगरा विकास प्राधिकरण सोमवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में अटलपुरम टाउनशिप के 462 रिक्त आवासीय भूखंडों का लॉटरी ड्रा आयोजित करेगा। 391 पात्र आवेदकों के बीच विभिन्न श्रेणियों के प्लॉटों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।

विज्ञापन
ADA to Hold Lottery Draw for 462 Residential Plots in Atalpuram Township Today
अटलपुरम में भूखंडों के हुए आवंटन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा- ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ और भांडई में विकसित हो रही विकास प्राधिकरण की अटलपुरम टाउनशिप के 462 रिक्त आवासीय भूखंडों का लॉटरी ड्रा सोमवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में खुलेगा। सुबह 9:30 बजे से प्रक्रिया शुरू होगी। 391 पात्र आवेदकों के बीच भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: रिटेल चेन स्टोर में बिक रहा था घटिया साबूदाना, जांच में खुलासा; कोर्ट ने लगाया 1.15 लाख का जुर्माना
विज्ञापन



प्राधिकरण उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि टाउनशिप के फेस-1, 2 व 3 (सेक्टर 1 से 8 तक) में विभिन्न श्रेणियों के 462 आवासीय भूखंड रिक्त थे। इन भूखंडों के लिए 14 मई से 15 जून के बीच ऑनलाइन पंजीकरण कराए गए थे। 462 भूखंडों के मुकाबले प्राधिकरण को कुल 410 आवेदन फॉर्म प्राप्त हुए थे।आवेदनों की जांच और त्रुटि सुधार के लिए 22 से 29 जून तक का समय दिया गया था। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 391 आवेदक पात्र मिले, जबकि 13 आवेदकों को अपात्र घोषित किया गया। इसके अलावा 6 आवेदकों ने रिफंड के लिए प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  भिंडी बनी मुसीबत: आगरा-दिल्ली हाईवे पर आफत, मुश्किल में पड़ गए लोग; एक के बाद एक गिरते रहे बाइक सवार


इन श्रेणियों के भूखंडों का होगा आवंटन
लॉटरी ड्रा के माध्यम से ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी-1, एमआईजी-3, एचआईजी एवं सुपर एचआईजी श्रेणी के रिक्त भूखंड आवंटित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें -    इश्क में सनक की इंतहा: प्रेमिका ने शादी से किया मना, तो घर में घुसा प्रेमी; ऐसा कांड किया; तलाश में जुटी पुलिस


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed