{"_id":"6967db56c91ff5fb2e0e83ce","slug":"ada-team-sealed-school-due-to-illegal-construction-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिना नक्शा पास कराए बनाया इंटर काॅलेज, एडीए की टीम ने सील किया अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिना नक्शा पास कराए बनाया इंटर काॅलेज, एडीए की टीम ने सील किया अवैध निर्माण
Wed, 14 Jan 2026 11:46 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:46 PM IST
सार
आगरा में अवैध निर्माण के खिलाफ एडीए की टीम ने कार्रवाई की। अवैध निर्माण रोकने के लिए एडीए की टीम की ओर से नोटिस थमाया गया था। बावजूद इसके निर्माण नहीं रुका। एडीए की टीम ने निर्माण को सील कर दिया।
विज्ञापन
एडीए की टीम ने सील किया निर्माण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित ईंट की मंडी के पास 200 वर्ग मीटर में अवैध निर्माण कर खड़ी सेठ बाबू लाल इंटर कॉलेज की इमारत बुधवार को आगरा विकास प्राधिकरण ने सील कर दी। वहीं, उषा मार्टिन कंपाउंड के पास बीएसए फैक्टरी के पीछे 600 वर्ग मीटर में बिना नक्शा पास कराए निर्माणधीन बिल्डिंग को सील किया है।
छत्ता वार्ड में एडीए से बिना नक्शा पास कराए खड़े अवैध निर्माणों के विरुद्ध उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली के निर्देश पर प्रवर्तन दल ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए दो भवन सील किए हैं। टेढ़ी बगिया में राम कुमार यादव ने ईंट की मंडी स्थित मां बैकुंठी देवी सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास 200 वर्ग मीटर में सेठ बाबू लाल इंटर कॉलेज का बोर्ड टांग कर अवैध निर्माण खड़ा कर लिया। 6 सितंबर 2024 को एडीए ने निर्माण पर रोक के लिए नोटिस थमाया था। थाना ट्रांस यमुना में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन, अवैध निर्माण नहीं रुका। दो मंजिल बिल्डिंग खड़ी हो गई। जिसे बुधवार को प्रवर्तन दल ने सील किया है।
छत्ता वार्ड में ही हुई दूसरी कार्रवाई
यहां बीएसए फैक्टरी के पीछे नितिन शिवहरे ने 600 वर्ग मीटर में बिना नक्शा पास दो मंजिल भवन खड़ा कर दिया। नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 के तहत 24 नवंबर को एडीए ने नितिन शिवहरे को नोटिस भेजा था। नोटिस के बावजूद निर्माण नहीं रुका। अवैध निर्माण पर बुधवार को भवन सील कर दिया गया है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि दोबारा अवैध निर्माण या सील तोड़ने पर आरोपित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।