Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA Removes Silt from Bodla-Bichpuri Road, Reopens Closed Lane After Amar Ujala Report

अमर उजाला की खबर पर जागा एडीए: बोदला-बिचपुरी रोड से हटाई सिल्ट, लोगों को मिली जाम से राहत

Sun, 15 Nov 2026 11:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 15 Nov 2026 11:27 AM IST
सार

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एडीए ने बोदला-बिचपुरी रोड पर पड़ी सिल्ट हटवा दी है। मघटई तिराहे पर बंद पड़ी लेन से आवागमन शुरू हो गया है और धूल रोकने के लिए पानी का छिड़काव कराया जा रहा है।
 

विज्ञापन
ADA Removes Silt from Bodla-Bichpuri Road, Reopens Closed Lane After Amar Ujala Report
हटवाई गई सिल्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बोदला-बिचपुरी रोड पर पड़ी सिल्ट की खबर को संज्ञान में लेते हुए एडीए ने शनिवार को इसे हटवाया। ठेकेदार ने सिल्ट को किनारे कराया। धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव भी किया गया। इससे दोनों लेन से आवागमन शुरू हो गया है। हालांकि अभी सड़क कुछ जगहों पर मिट्टी पड़े होने के कारण सकरी बनी हुई।
विज्ञापन


एडीए ने सदरवन नाले के निर्माण के लिए करीब एक महीने पहले सिल्ट को सड़क पर डाल रखा था। मघटई तिराहे पर तो एक लेन को पूरी तरह बंद कर दिया था। इससे जाम, धूल और बदबू की समस्या से लाखों लोग परेशान थे। अमर उजाला ने निर्माणाधीन नाले की सिल्ट बनी मुसीबत, दो लाख लोग परेशान शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


इसके बाद एडीए ने संज्ञान लेकर रोड पर पड़ी सिल्ट को मघटई तिराहे से हटाकर बंद पड़ी लेन को शुरू कर दिया है। वहीं सड़क पर उड़ने वाली सिल्ट पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है। जिससे लोगों की जाम और धूल उड़ने से होने वाली परेशानी कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क से सिल्ट हटा दी गई है। दोनों लेन से आवागमन शुरू हो गया है। जल्द ही रोड पर पड़ी सभी सिल्ट को नाले के किनारे ही लगा दिया जाएगा। धूल न उड़े उसके लिए पानी का छिड़काव शुरू करा दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed