फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA May Cancel EOD Adventure Park Contract After Fatal Zipline Accident Probe

जिपलाइन हादसा: जांच में दिखने लगा सच, सेफ्टी बेल्ट से कागजी फिटनेस तक झोल; पुलिस भी जुटा रही साक्ष्य

Fri, 29 May 2026 10:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 29 May 2026 10:27 AM IST
सार

आगरा के ताजनगरी फेज-2 चौपाटी में हुए जिपलाइन हादसे के बाद एडीए ने ईओडी एडवेंचर पार्क के अनुबंध निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा उपकरणों और फिटनेस प्रमाणपत्रों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट जल्द आएगी।

विज्ञापन
ADA May Cancel EOD Adventure Park Contract After Fatal Zipline Accident Probe
आगरा चौपाटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ताजनगरी फेज-2 स्थित जोनल पार्क की चौपाटी में स्पोर्ट्स एक्टिविटी का संचालन करने वाली कंपनी, ईओडी एडवेंचर पार्क का अनुबंध आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) निरस्त कर सकता है। जिपलाइन हादसे की प्रारंभिक जांच में एडीए को सेफ्टी बेल्ट से लेकर झूलों के फिटनेस प्रमाणपत्रों तक में झोल मिला है।
विज्ञापन


बीते रविवार को इसी चौपाटी में 45 फीट ऊंची जिपलाइन से गिरकर फिरोजाबाद निवासी 16 वर्षीय कुनाल की मौत हो गई थी। हादसे का मुख्य कारण जिपलाइन से जुड़ी सेफ्टी बेल्ट का पहनने के कुछ समय बाद अचानक लॉक खुल जाना माना जा रहा है। वर्तमान में, एक ओर जहां पुलिस इस मामले की जांच कर साक्ष्य जुटा रही है, वहीं दूसरी ओर एडीए की उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली ने सचिव की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है।
विज्ञापन


इस कमेटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। इसके अतिरिक्त, ईओडी कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ की गई। झूलों के फिटनेस प्रमाणपत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज को जांच के लिए जब्त किया गया। एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि कंपनी की ओर से चौपाटी में 20 प्रकार के झूले लगाए गए थे। वर्तमान में इन सभी के फिटनेस प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया कुछ प्रमाणपत्र संदिग्ध लग रहे हैं। सुरक्षा मानकों और अन्य अनापत्ति प्रमाणपत्रों (एनओसी) की भी जांच चल रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ गड़बड़ियां सामने आई हैं, विस्तृत जांच रिपोर्ट दो दिनों में प्राप्त हो जाएगी। पूरी रिपोर्ट के आधार पर ही कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed