फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA found 250 illegal colony in Agra

पूरी जानकारी के बाद ही आगरा में खरीदें प्लॉट, एडीए के सर्वे में मिली हैं 250 अवैध कालोनी

Mon, 13 May 2019 03:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 May 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
ADA found 250 illegal colony in Agra
बोदला बिचपुरी रोड पर बनी अवैध कॉलोनी - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में अगर आप मकान बनाने की सोच रहे हैं तो जमीन और कॉलोनी के संबंध में पूरी जानकारी लेने के बाद ही प्लॉट खरीदें, क्योंकि एडीए (आगरा विकास प्राधिकरण) ने हाल में सर्वे कराया है। इसमें 250 अवैध कालोनियां मिली हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले के सर्वे में ये संख्या 200 थीं। सबसे ज्यादा अवैध कालोनियां बिचपुरी रोड पर बनी हैं। खेतों में प्लॉटिंग की, चारदीवार करने के बाद गेट लगाया और कॉलोनी के नाम का बोर्ड लगा दिया है। इन्हें एडीए से स्वीकृत समझकर लोग प्लॉट खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना, ग्वालियर रोड, फतेहाबाद रोड, शमसाबाद रोड, मथुरा रोड पर भी अवैध कालोनियां तेजी से बढ़ी हैं। हर जगह एक जैसी कहानी है। कई जगह इन्हें सफेदपोशों के संरक्षण में बनाया गया है। उनका नाम लेकर ही प्लॉट काटे और बेचे जा रहे हैं। लोगों को झांसा देने के लिए एडीए से स्वीकृत कालोनी के बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मानचित्र के बन गए हैं कई मॉल

आगरा में सिर्फ अवैध रूप से कालोनियों का ही निर्माण नहीं हो रहा है, बल्कि कई मॉल में भी मानकों को ठेंगा दिखाकर निर्माण कर दिए गए हैं। इसको लेकर एडीए सिर्फ जांच की बात कह रहा है। कार्रवाई करने हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

फंसे हैं सैकड़ों लोग, नहीं कर पा रहे निर्माण

अवैध कालोनियों में प्लॉट लेकर पहले ही सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। ये लोग निर्माण नहीं करा पा रहे हैं। जैसे ही निर्माण शुरू करते हैं, वैसे ही एडीए का नोटिस आ जाता है। अगर कोई इमारत बना ले तो एडीए कभी भी उसे ध्वस्त करा सकता है।

इन मानकों को दिखाया गया है ठेंगा 
- क्षेत्रफल के हिसाब से पार्क और सड़क के लिए नहीं छोड़ी जमीन।
- सीवर और जल निकासी को नहीं की गई कोई व्यवस्था।
- नगर निगम, सिंचाई विभाग से भी नहीं ली गई है अनुमति।
- एडीए में कालोनी का न तो रजिस्ट्रेशन है और न ही नक्शा पास कराया गया है।

बगैर नक्शा पास कराए मॉल बनाए जाने की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं पिछले दिनों एक सर्वे कराया गया था। जिसमें पाया गया है कि शहर में 250 से अधिक अवैध कालोनियां हैं।- सोमकमल सीताराम, संयुक्त सचिव, एडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed