फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA exposed during Divisional Commissioner's inspection officials severely reprimanded

Agra News: मंडलायुक्त के निरीक्षण में खुली एडीए की पोल, अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई

Fri, 27 Sep 2024 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 09:48 AM IST
सार

मंडलायुक्त ने एडीए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। पूरे ब्लॉक में अवैध निर्माण ध्वस्त करने और व्यापारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 

 

विज्ञापन
ADA exposed during Divisional Commissioner's inspection officials severely reprimanded
मंडलायुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जनसुनवाई व सीएम पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के फर्जी निस्तारण की हकीकत को जानने के लिए बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी जनशिकायत निस्तारण के सत्यापन को निकलीं। संजय प्लेस में शहीद स्मारक के सामने व्यावसायिक भवन में निरीक्षण किया। जहां शिकायत थी कि व्यापारियों द्वारा दुकानों में अवैध निर्माण कराया जा रहा है। सार्वजनिक रास्ता बंद कर दिया है। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त को शिकायत सही मिली। मंडलायुक्त ने एडीए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। पूरे ब्लॉक में अवैध निर्माण ध्वस्त करने और व्यापारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। फिर अस्पताल रोड पर अवैध निर्माण की सील टूटी होने की शिकायत की जांच के लिए पहुंची। जहां सील एक तरफ मिली। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने पूरी बिल्डिंग सील करने के निर्देश दिए। एडीए से संबंधित दोनों प्रकरणों में लापरवाही सामने आने के बाद दोषी अधिकारियों को चिह्नित कर उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इधर, मंडलायुक्त बुढ़ेरा भी पहुंची। जहां शिकायतकर्ता ने बताया कि ठियाबंदी होने के बाद भी कब्जा नहीं मिला। मंडलायुक्त ने एसडीएम सदर से जवाब-तलब किया। उन्हें बताया कि विपक्षी की 500 मीटर जमीन कम हो रही है। मंडलायुक्त ने 500 मीटर जमीन छोड़कर बाकी भूमि पर शिकायतकर्ता को कब्जा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed