फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA completed survey within 100 meters of Taj Mahal

'सुप्रीम' आदेश: ताजमहल के 100 मीटर में एडीए ने पूरा किया सर्वे, 100 और प्रतिष्ठानों को नोटिस

Tue, 04 Oct 2022 06:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Oct 2022 06:01 AM IST
सार

एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने कहा कि तीन-चार दिन में 500 मीटर प्रतिबंधित दायरे का निर्धारण पूरा हो जाएगा। चार टीमें सर्वे कर रही हैं। इस दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों पर 17 अक्तूबर तक व्यवसाय बंद करने के नोटिस चस्पा किए गए हैं। 

विज्ञापन
ADA completed survey within 100 meters of Taj Mahal
ताजगंज क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के 100 मीटर के दायरे में व्यावसायिक गतिविधियों का सर्वे पूरा हो गया है। सोमवार को 100 और प्रतिष्ठानों पर विकास प्राधिकरण ने नोटिस चस्पा किए हैं। अगले तीन दिन में 500 मीटर की प्रतिबंधित परिधि का निर्धारण हो जाएगा। इसके लिए एडीए, पुलिस व प्रशासन की चार टीमें सर्वे कर रही हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने 500 मीटर के दायरे में सभी व्यावसायिक गतिविधियां तत्काल बंद करने के आदेश आगरा विकास प्राधिकरण को दिए हैं। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि ताजमहल की दीवार से 100 मीटर के दायरे में सभी व्यावसायिक गतिविधियां व प्रतिष्ठानों को चिह्नित कर लिया गया है। 
विज्ञापन

17 अक्तूबर तक व्यवसाय बंदी के नोटिस चस्पा

उन्होंने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में 500 मीटर के दायरे में आ रहे सभी प्रतिष्ठानों को भी चिह्नित कर लिया जाएगा। सोमवार को होटल, एंपोरियम सहित 100 और प्रतिष्ठानों पर 17 अक्तूबर तक व्यवसाय बंदी के नोटिस चस्पा किए हैं। रविवार को 115 प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया था। यह सभी 100 मीटर की परिधि में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ADA completed survey within 100 meters of Taj Mahal
सर्वे करती एडीए की टीम - फोटो : अमर उजाला
उधर, नोटिस मिलने के बाद दुकानदारों ने बिक्री के लिए नया सामान लाना बंद कर दिया है। 17 अक्तूबर तक सभी व्यावसायिक गतिविधियां बंद करनी हैं। एडीए ने प्रतिबंधित परिधि में संचालित प्रतिष्ठानों के लिए रविवार को माल वाहकों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी थी। ताजमहल के पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी गेट पर नोटिस से व्यापारियों में रोष है।

संयुक्त संघर्ष समिति ने लगाई यह गुहार 

ताजगंज संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष नितिन सिंह ने आयुक्त अमित गुप्ता से बंदी की तारीख बढ़ाने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि सर, त्योहारी सीजन शुरू हुआ है। दो साल की महामारी के बाद पर्यटक अब आ रहे हैं, पर एडीए के नोटिस ने चैन और सुकून छीन लिया है। नोटिस में दी गई 17 अक्तूबर की तारीख बढ़ा दीजिए अन्यथा दीपावली काली हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed