{"_id":"62ee7980b0d4a731c927634f","slug":"ada-bans-purchase-of-plot-in-tdi-city-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: टीडीआई सिटी में प्लॉट खरीदने पर एडीए ने लगाई रोक, कंस्ट्रक्शन कंपनी 10 साल के लिए ब्लैक लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: टीडीआई सिटी में प्लॉट खरीदने पर एडीए ने लगाई रोक, कंस्ट्रक्शन कंपनी 10 साल के लिए ब्लैक लिस्ट
Sat, 06 Aug 2022 07:55 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Aug 2022 07:55 PM IST
सार
एडीए ने कंस्ट्रक्शन कंपनी रिजव्यू डेवलपर्स से किसी भी प्लॉट की खरीद-बिक्री करने पर रोक लगाई है। साथ ही इस कंपनी को 10 साल के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित मियांपुर में टीडीआई सिटी में प्लॉट की खरीद बिक्री पर आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने रोक लगा दी है। यह रोक उन प्लॉट के लिए होगी, जिन्हें टीडीआई सिटी के डेवलपर रिजव्यू डेवलपर्स द्वारा बेचा जाएगा। आगरा विकास प्राधिकरण ने शनिवार को कंस्ट्रक्शन कंपनी रिजव्यू डेवलपर्स को 10 साल के लिए ब्लैक लिस्ट भी कर दिया है।
विज्ञापन
एडीए सचिव गरिमा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को टीडीआई सिटी के चार निदेशकों के खिलाफ ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शनिवार को कंपनी को दस साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया गया है। रिजव्यू डेवलपर्स द्वारा 10 साल तक नई योजना को स्वीकृत नहीं किया जाएगा। बंधक भूखंडों के स्वामित्व का सत्यापन होने तक रिजव्यू डेवलपर्स द्वारा किसी भी भूखंड की बिक्री पंजीकृत कराने पर रोक लगा दी गई है। उपनिबंधक स्टांप, रजिस्ट्रेशन से रिजव्यू के स्वामित्व वाले भूखंडों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
एडीए सचिव गरिमा सिंह ने लोगों से अपील की है कि जब तक समाधान न हो जाए, तब तक टीडीआई सिटी कालोनी में रिजव्यू डेवलपर्स से कोई भूखंड न खरीदें। इस कॉलोनी में आम लोगों के प्लॉट खरीदने, बेचने पर रोक नहीं है। यह रोक केवल डेवलपर्स के स्वामित्व वाले भूखंडों पर लगाई गई है।
विज्ञापन