{"_id":"62234821a81d821789746e3e","slug":"actress-monica-bedi-visited-the-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: फिल्म अभिनेत्री मोनिका बेदी ने किया ताजमहल का दीदार, रॉयल गेट पर कराया फोटोशूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: फिल्म अभिनेत्री मोनिका बेदी ने किया ताजमहल का दीदार, रॉयल गेट पर कराया फोटोशूट
Sat, 05 Mar 2022 04:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Mar 2022 04:53 PM IST
सार
ताजमहल पहुंचीं अभिनेत्री मोनिका बेदी स्मारक की खूबसूरती में खोई नजर आईं। डायना बेंच पर फोटो शूट कराए।
विज्ञापन
ताजमहल में अभिनेत्री मोनिका बेदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म अभिनेत्री मोनिका बेदी ने शनिवार को ताजमहल का दीदार किया। वह दोपहर करीब 12 बजे स्मारक में पहुंचीं। उन्होंने लगभग 30 मिनट तक ताजमहल में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गाइड से ताजमहल के इतिहास जाना। वह ताज की खूबसूरती में खोईं नजर आईं। रॉयल गेट और डायना बेंच पर फोटोशूट कराया।
विज्ञापन
मोनिका बेदी ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में तेलुगु फिल्म 'ताजमहल' से की थी। साल 1995 में ही उन्होंने फिल्म सुरक्षा से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने खिलौना, एक फूल तीन कांटे, तिरछी टोपीवाले, जंजीर, कालीचरण, जानम समझा करो, जोड़ी नंबर वन व प्यार इश्क और मोहब्बत जैसी कई फिल्में कीं।
विज्ञापन