फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Actor Paresh Rawal shot several scenes for film 'The Taj Story' based on Taj Mahal

फिल्म 'द ताज स्टोरी': ताजमहल के अंदर हुई शूटिंग... गाइड बने अभिनेता परेश रावल; पर्यटकों से दुर्व्यवहार का आरोप

Tue, 22 Oct 2024 12:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Oct 2024 12:02 AM IST
सार

फिल्म 'द ताज स्टोरी' की शूटिंग ताजमहल के अंदर हुई। शूटिंग में अभिनेता परेश रावल गाइड बने। इस दौरान पर्यटकों से दुर्व्यवहार का भी आरोप है। 

विज्ञापन
Actor Paresh Rawal shot several scenes for film 'The Taj Story' based on Taj Mahal
फिल्म 'द ताज स्टोरी' की शूटिंग का दृश्य - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल पर आधारित फिल्म 'द ताज स्टोरी' की शूटिंग में सोमवार को हुई। अभिनेता परेश रावल ने ताज के रॉयल गेट पर कई दृश्यों की शूटिंग की। वह फिल्म में गाइड के किरदार में हैं। उन्होंने शूटिंग से पहले ताज में पर्यटकों के साथ गाइडों का व्यवहार, उनकी बातें और अंदाज को देखा। उसी के अनुरूप सीन में वैसे ही अंदाज में बयां किया।

विज्ञापन


'द ताज स्टोरी' की शूटिंग तीन दिन से आगरा में चल रही है। ताजमहल के गाइडों पर आधारित फिल्म की शूटिंग दशहरा घाट, ताजगंज के कटरों के बाद सोमवार को ताजमहल के अंदर हुई। यहां रॉयल गेट पर अभिनेता परेश रावल गाइड की भूमिका में नजर आए। वह पर्यटक परिवार को ताज दिखाते हुए कहानी बयां कर रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

शूटिंग के दौरान ताजमहल में पर्यटकों को रॉयल गेट पर रोक दिया गया। बाउंसरों ने पर्यटकों से धक्का-मुक्की की और वीडियो बनाने वाले पर्यटकों के मोबाइल छीन लिए। कई पर्यटकों ने दुर्व्यवहार पर आपत्ति जताई। लेकिन, बाउंसरों ने उन्हें शूटिंग के पास नहीं जाने दिया। फिल्म का निर्माण सीए सुरेश झा कर रहे हैं। जबकि, लेखक और निर्देशक तुषार अमरीश गोयल हैं।

विज्ञापन

ताज में गिरी पर्यटक

ताजमहल में पैर फिसल जाने से महाराष्ट्र से आई 59 साल की पर्यटक तेजल तुषार दाली गिर गईं। उनकी पीठ में चोट आई। ताज की डिस्पेंसरी में उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई। एएसआई और सीआईएसएफ के कर्मचारियों ने उन्हें डिस्पेंसरी तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed