{"_id":"69c3640caa329d06e600e478","slug":"action-over-dirty-kitchen-ada-orders-cancellation-of-food-court-contract-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: इनर रिंग रोड के फूड कोर्ट का ठेका हुआ निरस्त, गंदगी देख एडीए उपाध्यक्ष ने की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इनर रिंग रोड के फूड कोर्ट का ठेका हुआ निरस्त, गंदगी देख एडीए उपाध्यक्ष ने की बड़ी कार्रवाई
Wed, 25 Mar 2026 09:56 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 25 Mar 2026 09:56 AM IST
सार
एडीए उपाध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान फूड कोर्ट के किचन में गंदगी मिलने पर ठेका निरस्त करने के आदेश दिए। टाउनशिप और सड़क निर्माण कार्यों में सुस्ती पर भी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए काम तेज करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
एडीए उपाध्यक्ष एम अरुनमोली स्त्रोत एडीए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली ने मंगलवार को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत विकसित हो रही विभिन्न परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इनर रिंग रोड के फूड कोर्ट में कमियां मिलने पर अनुबंध निरस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही टाउनशिप के काम में सुस्ती पर नाराजगी जताते हुए मशीनों की संख्या बढ़ाने और काम तेजी से करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष सबसे पहले रहनकलां टोल प्लाजा स्थित फूड कोर्ट पहुंचीं। किचन में भारी गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर तत्काल प्रभाव से फर्म का अनुबंध निरस्त कर कब्जा वापस लेने की कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही बाहर लगी अवैध दुकानों को हटाने के लिए कहा।
रायपुर-रहनकलां टाउनशिप में 45 मीटर मास्टर प्लान रोड के पार्ट-ए के ठेकेदार के गैरहाजिर रहने और कार्य में प्रगति न होने पर असंतोष जताया। नर्मदापुरम टाउनशिप में मशीनों की संख्या बढ़ाकर समतलीकरण कार्य में तेजी लाने और जून 2026 तक सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
टोल प्लाजा के पास बनेगी आरसीसी सड़क
निरीक्षण के दौरान वीसी ने इनर रिंग रोड फेज-2 पर बन रहे नवीन टोल प्लाजा के पास सौ-सौ मीटर की आरसीसी सड़क बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार करने को कहा। साथ ही फास्टैग की निविदाएं जल्द आमंत्रित करने और एडीए का लोगो लगाने के निर्देश दिए।