फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   action

कार्यमुक्त न होने पर प्रधान सहायक का वेतन रोका

Thu, 12 Nov 2020 07:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
action
मैनपुरी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मैनपुरी में तैनात प्रधान सहायक द्वारा स्थानांतरण के बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इससे नाराज उप शिक्षा निदेशक ने प्रधान सहायक के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। उन्होंने संयुक्त शिक्षा निदेशक को मामले में पत्र भेजा है।
दस माह पहले जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक कौशलेंद्र कुमार मिश्रा का स्थानांतरण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मथुरा हो गया था। वहां कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक के पत्र पर बोर्ड परीक्षा का कार्यभार देने के लिए मथुरा से कार्यमुक्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने वापस मथुरा कार्यभार ग्रहण नहीं किया। वह लंबे समय से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मैनपुरी में ही चार्ज लिए हुए हैं।
विज्ञापन

इसके लिए बीते नौ माह में उप शिक्षा निदेशक, संयुक्त शिक्षा निदेशक ने भी जिला विद्यालय निरीक्षक मैनपुरी को पत्र जारी किए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर नाराजगी जताते हुए उप शिक्षा निदेशक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने अक्तूबर से लेकर अग्रिम आदेशों तक प्रधान सहायक के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा है कि जब तक वे कार्यभार नहीं लेते हैं तब तक वेतन का आहरण नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
उपस्थित प्रमाणित करने पर भी जताई नाराजगी
उप शिक्षा निदेशक ने अपने पत्र में कहा है कि जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा को कई बार प्रधान सहायक को कार्यमुक्त करने के लिए लिखा गया है। इसके बाद भी वह बीते नौ माह से केवल प्रधान सहायक की प्रमाणित उपस्थिति भेज रहे हैं। ये अत्यंत खेदजनक है।
----
मैं एक मामले में उच्च न्यायालय गया था। इसके चलते मुझे इस मामले में जानकारी नहीं है। कार्यालय पहुंचकर जानकारी की जाएगी।
- मनोज कुमार वर्मा, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed