फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   action

विजिलेंस जांच में टूटी प्रशासन की नींद, अभिलेख मांगे

Tue, 28 Jan 2020 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
action
मैनपुरी। एक साल पहले तत्कालीन डीपीआरओ के खिलाफ शुरू हुई कूड़ेदान फर्जीवाड़े की विजिलेंस जांच में अब प्रशासन की नींद टूटी है। लगातार पुलिस अधीक्षक के पत्राचार के बाद अब ग्राम पंचायतों से कूड़ेदान के अभिलेख मांगे गए हैं। इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी सहायक विकास अधिकारियों के लिए पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कूड़ेदान लगवाने का मामला सुर्खियों में रहा है। आरोप है कि इसमें करोड़ों का गोलमाल किया गया। चार हजार रुपये के कूड़ेदान का 12 हजार रुपये भुगतान किया गया। इसी मामले को लेकर तत्कालीन डीपीआरओ यतेंद्र सिंह के खिलाफ जांच विजिलेंस आगरा की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन

जांच के लिए लगातार जांच अधिकारी ने कूड़ेदान के अभिलेख मांगने के लिए पत्र भेजा लेकिन कोई पहल नहीं हुई। अब एक साल बाद डीपीआरओ ने ग्राम पंचायतों से कूड़ेदान के अभिलेख मांगे हैं। डीपीआरओ के जारी पत्र में कूड़ेदान लगाने वाले ठेकेदारों का नाम व पूरा पता, भुगतान के बिल वाउचर की प्रमाणित छायाप्रति, कैशबुक की मूल प्रति, दो प्रतियों में मांगी गई है। इसकी जिम्मेदारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसूखदार हैं कूड़ेदान लगाने वाली फर्म
विजिलेंस आगरा के जांच अधिकारी कूड़ेदान लगाने वाली फर्मों की जानकारी मांग रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पंचायत राज विभाग भी इन फर्मों के आगे बेबस है। क्योंकि अधिकांश फर्म राजनीतिक लोगों से संबंध रखने वाले लोगों की हैं।

हाईलाइटर्स
-09 हैं कुल ब्लॉक
-80 हैं न्याय पंचायतें
-552 हैं ग्राम पंचायतें
-5000 के लगभग लगे हैं कूड़ेदान
कूड़ेदान फर्जीवाड़े का मामला पूर्व डीपीआरओ के कार्यकाल का है। विजिलेंस आगरा ने जो भी अभिलेख मांगे हैं उन्हें एकत्रित करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। कूड़ेदान के अभिलेख और कैशबुक जो नहीं देगा उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को पत्र जारी किया गया है।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed