{"_id":"5f53cf988ebc3e54e3060994","slug":"action-kasganj-news-agr457986240","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर कार्यालय में चार कर्मी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर कार्यालय में चार कर्मी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
कासगंज। अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने वाणिज्य कर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार कर्मचारी गैरहाजिर मिले साथ ही अन्य अव्यवस्थाएं भी मिलीं। डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर एसके अग्रवाल को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी को डिप्टी कमिशनर ने बताया कि खंड 1 में कार्यरत असिस्टेंट कमिश्नर व कनिष्ठ सहायक तथा खंड 2 में कार्यरत असिस्टेंट कमिश्नर व वाणिज्य कर अधिकारी आकस्मिक अवकाश पर हैं। वाणिज्यकर अधिकारी प्रवर्तन राजेश सक्सेना, कनिष्ठ सहायक संजय यादव, राकेश कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान साफ सफाई व्यवस्था उचित नहीं मिली तथा पत्रावलियों का रखरखाव ठीक नहीं पाया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। विभागीय कार्यों की समीक्षा में पाया गया कि गत वर्ष माह अगस्त तक 379 पंजीयन के सापेक्ष इस वर्ष अब तक 419 व्यापारियों के पंजीयन जारी किए गए हैं। गत माह अगस्त में कर करेत्तर राजस्व वसूली 308.88 लाख रुपये की हुई है। डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर ने बताया कि 5 करोड़ तक टर्नओवर वाले व्यापारियों के मासिक रिटर्न दाखिल करने की तिथि शासन ने बढ़ाकर 30 सितंबर 2020 कर दी है।