फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Action initiated on DM's order for one day, notice to Tabela operator

Agra: एक दिन की डीएम बनीं गुलाल ने दिया था जो आदेश, उस पर हुई कार्रवाई; तबेला संचालकों के छूटे पसीने

Wed, 15 Oct 2025 11:31 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 15 Oct 2025 11:31 AM IST
सार

मिशन शक्ति-5 के तहत एक दिन की डीएम बनी छात्रा गुलाल के अवैध तबेला हटाने के निर्देश के बाद  नगर निगम हरकत में आया। निगम ने तबेला संचालक को नोटिस जारी कर तबेले का संचालन बंद करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Action initiated on DM's order for one day, notice to Tabela operator
छात्रा गुलाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में मिशन शक्ति-5 के तहत एक दिन की डीएम बनी छात्रा गुलाल के अवैध तबेला हटाने के निर्देश के बाद मंगलवार को नगर निगम हरकत में आया। निगम ने तबेला संचालक को नोटिस जारी कर तबेले का संचालन बंद करने के निर्देश दिए हैं। न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। डीएम कार्यालय से लिखित आदेश प्राप्त होने के बाद निगम ने यह कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान छात्रा गुलाल ने अतिक्रमण हटाने व कई अन्य मुद्दों के लिए भी निर्देश दिए थे। उनपर भी कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था संबंधी एक विषय के लिए सिकंदरा पुलिस को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


बता दें, डीएम अरविंद एम. बंगारी ने मिशन शक्ति-5 के तहत कंपोजिट विद्यालय श्याम देवी की आठवीं की छात्रा गुलाल को शुक्रवार को एक दिन का डीएम बनाया था। गुलाल ने अरविंद एम. बंगारी की मौजूदगी में जनसुनवाई के दौरान मधु विहार फेज-2, झूलेलाल कॉलोनीवासियों की शिकायत पर अवैधरूप से चल रहे तबेले पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed