{"_id":"603e18af348be73cf675e0b8","slug":"action-against-45-more-fake-teachers-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: एसआईटी सूची में शामिल 45 और शिक्षकों की होगी बर्खास्तगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: एसआईटी सूची में शामिल 45 और शिक्षकों की होगी बर्खास्तगी
Tue, 02 Mar 2021 04:21 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 02 Mar 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी अंकतालिका से नौकरी पाने वाले 45 और शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटकी हुई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बीएसए कार्यालय में बर्खास्ती पत्र बनाने का कार्य शुरु हो गया है। जल्द ही शिक्षकों को बर्खास्ती का नोटिस थमाया जाएगा। एसआईटी सूची से नाम खंगाले जा रहे हैं। वहीं, पूर्व में बर्खास्त होने के बाद हाईकोर्ट से स्टे लेकर नौकरी कर रहे फर्जी शिक्षकों को भी बेसिक शिक्षा विभाग से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। हालांकि फर्जी शिक्षक अब सुप्रीम कोर्ट में जाने की तैयारी कर रहे हैं।
डा. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय से 2004-05 में बीएड की फर्जी डिग्री से बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों पर लगभग तीन साल से कार्रवाई चल रही है। एसआईटी से आई सूची में जनपद के 163 शिक्षकों के नाम थे। उनमें 84 को बर्खास्त किया जा चुका है। हालांकि अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों को स्टे का कोई फायदा नहीं रहा। वहीं, जो शिक्षक बर्खास्त नहीं हो सके थे, अब उनकी बर्खास्ती की कार्रवाई चल रही है। उनके नोटिस बनाने का कार्य बीएसए कार्यालय में फिर से शुरु हो गया है। संभवत: एक सप्ताह में ही सभी के नोटिस बना दिए जाएं। सूची में शामिल शिक्षकों ने अंकपत्र में छेड़छाड़ कराई थी। हालांकि उनका फैसला विवि पर निर्भर कर दिया गया है।
कार्रवाई : आगरा में 12 बोगस फर्मों से पकड़ी गई 19.5 करोड़ रुपये की कर चोरी, देखिए इनकी सूची
विज्ञापन
कई स्कूलों ने स्कूल जाना छोड़ा
जिन शिक्षकों ने फर्जी अंकपत्र से नौकरी हासिल की। उनके नाम एसआईटी सूची में शामिल थे। वह दो दिन से विद्यालय ही नहीं आ रहे हैं। फर्जी शिक्षक संगठित होकर सुप्रीम कोर्ट में जाने की तैयारी कर रहे हैं।
हाईकोर्ट के फैसले के बाद शासन के आदेश आए हैं कि फर्जी अंक पत्र से नौकरी करने वाले शिक्षकों को बर्खास्त किया जाए। कार्यालय में यह प्रक्रिया शुरु करा दी है। जल्द ही फर्जी शिक्षकों की बर्खास्ती के आदेश जारी होंगे। -डा. अरविंद पाठक, बीएसए