{"_id":"5d33561d8ebc3e6cc22695a7","slug":"acid-mainpuri-news-agr3970730155","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉयलेट क्लीनर की आड़ में खुलेआम बिक रहा तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉयलेट क्लीनर की आड़ में खुलेआम बिक रहा तेजाब
विज्ञापन
फेरी लगाकर लोगों को तेजाब बेचता व्यक्ति
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। टॉयलेट क्लीनर की आड़ में शहर में खुलेआम तेजाब की बिक्री हो रही है। तीव्र क्षमता का यह तेजाब गली मोहल्लों में फेरी लगाकर बेचा जा रहा है। यह किसी के लिए जानलेवा भी हो सकता है। एसिड अटैक की घटनाओं के बाद भी प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। महिलाओं पर एसिड अटैक की घटनाओं के बाद सुप्रीम कोर्ट ने तेजाब बिक्री के लिए लाइसेंस जारी किए जाने और बिक्री को लेकर गाइड लाइन जारी की थी।
आदेश के बाद देशभर में बिक्री करने वालों के विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया गया था। समय के साथ ही कार्रवाई भी धीमी पड़ गई। जिले की बात करें तो शहर से लेकर देहात तक तेजाब की बिक्री खुलेआम धड़ल्ले से हो रही है। इस ओर न तो प्रशासन और न ही कोई समाजसेवी संस्था ध्यान दे रही है।
यह है गाइड लाइन
तेजाब को आंशिक रूप से प्रतिबंधित किया गया है। लाइसेंस लेकर ही इसकी बिक्री की जा सकती है। जो लोग बिक्री कर रहे हैं इसका डाटा भी रखना जरूरी है। इसके साथ ही पहचान पत्र लेना भी अनिवार्य है। प्रत्येक सप्ताह की बिक्री की रिपोर्ट भी रखनी होगी। लेकिन जिले में सारे आदेश महज हवा साबित हो रहे हैं।