फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Achieve 100% goals with team spirit: Gaurav Dayal

टीम भावना के साथ शतप्रतिशत लक्ष्यों की पूर्ति करें: गौरव दयाल

Tue, 13 Jul 2021 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Achieve 100% goals with team spirit: Gaurav Dayal
कासगंज। आयुक्त (अलीगढ़ मंडल) गौरव दयाल ने कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह व अधीनस्थों के साथ विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि कोरोना और चुनावी व्यस्तताओं के बाद अब पुन: टीम भावना के साथ विभागीय लक्ष्यों को शतप्रतिशत पूर्ण करने के लिये जुट जायें। कर करेत्तर के साथ सहकारी देयों की वसूली पर ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण कार्य निरंतर जारी रखें। रूटीन टीकाकरण का कार्य किसी भी दशा में प्रभावित न हो। संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए अस्पताल में बच्चों के लिये 40 बेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिये कि सभी खण्ड विकास अधिकारी क्षेत्र में विकास कार्य पर ध्यान दें। विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए। कहा कि प्रधानों को जिम्मेदारी दें कि रजिस्टर पर विद्युत आपूर्ति नोट कराएं, उसी आधार पर समीक्षा की जाएगी। आयुक्त ने पौधरोपण की समीक्षा में बांस, फलों तथा सहजन के पौधे लगाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, पेंशन, सामूहिक विवाह सहित अन्य योजनाओं में कितने आवेदन आये, कितने स्वीकृत हुए के बारे में जानकारी ली। बेसिक शिक्षा विभाग में प्रेरणा एप, कायाकल्प योजना एवं प्रेरणा लक्ष्यों की प्रगति तथा ऑनलाइन पढ़ाई के संबंध में जानकारी की।ब ैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव, सीएमओ डा. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिबंधक कार्यालय का लोकार्पण, एटीएम का उद्घाटन
कमिश्नर गौरव दयाल ने तहसील सदर में स्थापित उपनिबंधक कार्यालय भवन के सुंदरीकरण कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया। कलक्ट्रेट सभागार में केनरा बैंक के एटीएम का उद्घाटन किया। इस दौरान केनरा बैंक के एजीएम उमाशंकर प्रसाद, कलक्ट्रेट शाखा के मैनेजर चंद्रवीर सिंह मौजूद रहे।

गंजडुण्डवारा में ऑक्सीजन प्लांट देखा
गंजडुंडवारा में कमिश्नर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिये यहां अस्पताल में 50 बेड की व्यवस्था की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्लांट को शीघ्र संचालित किया जाए। बताया गया कि ऑक्सीजन प्लांट का कार्य पूर्ण हो चुका है। जनरेटर के लिए फाउंडेशन कार्य पूर्ण है। जल्द ही प्लांट चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed