फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Acharya Nirbhay Sagar made his auspicious entry

Agra News: आचार्य निर्भय सागर ने किया मंगल प्रवेश

Fri, 26 Jun 2026 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Acharya Nirbhay Sagar made his auspicious entry
आवास विकास स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते आचार्यश्री न
आगरा। आचार्यश्री निर्भय सागर महाराज ससंघ का बृहस्पतिवार को नार्थ ईदगाह स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से सिकंदरा स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश हुआ। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ आचार्य संघ की अगवानी की। मंदिर पहुंचने पर धर्मसभा हुई। आचार्यश्री निर्भय सागर महाराज ने कहा कि पाप जीव और धर्म का सबसे बड़ा शत्रु है। उन्होंने आत्मकल्याण के लिए धर्म मार्ग पर चलना आवश्यक बताया। मुनिश्री शिवदत्त सागर महाराज ने भी धर्मसभा को संबोधित किया। संचालन आशुतोष शास्त्री ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अतुल जैन, मंत्री राकेश जैन, कोषाध्यक्ष मगनचंद जैन, विजय जैन, महेशचंद जैन, सुशील जैन, राहुल जैन, हेमा जैन, नीरज जैन, मनोज जैन, संजय जैन, जितेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed