फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of taking money at PHC in the name of delivery

Agra News: प्रसव के नाम पर पीएचसी पर रुपये लेने का आरोप

Tue, 29 Jul 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 29 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Accused of taking money at PHC in the name of delivery
बेवर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नवीगंज की स्टाफ नर्स पर प्रसूता के पति से 3500 रुपये लिए जाने का आरोप लगा है। वहीं, जन्म प्रमाणपत्र भी न दिए जाने की भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन

नवीगंज निवासी राजू कश्यप ने लिए सीएमओ के नाम एक शिकायती पत्र दिया है। राजू का आरोप है कि उसकी पत्नी मधु देवी को 25 जुलाई को प्रसव पीड़ा हुई। वह परिजन के साथ उसे पीएचसी नवीगंज लेकर पहुंचा। यहां पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया। राजू का कहना है कि प्रसव के नाम पर यहां तैनात स्टाफ नर्स ने 3500 रुपये ले लिए। सोमवार को नवजात बच्ची के जन्म प्रमाणपत्र के लिए जब पीएचसी नवीगंज पहुंचा तो संबंधित स्टाफ नर्स ने जन्म प्रमाणपत्र देने से इन्कार कर दिया। मामले में सीएमओ के नाम एक शिकायती पत्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मानपुर हरी को दिया है। इसके बाद बच्ची का पंजीकरण कर लिया गया।
विज्ञापन




सीएमओ के नाम शिकायती पत्र मिला है। शिकायती पत्र के आधार पर जांच कराई जा रही है। दोषी सिद्ध होने पर आरोपी स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. मनीष कुमार कुशवाहा, चिकित्साधीक्षक, बेवर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed