फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of raping an eight-year-old girl arrested

आठ साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Aug 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping an eight-year-old girl arrested
पुलिस हिरासत में बालिका से दुष्कर्म का आरोपी - फोटो : MAINPURI
बेवर। आठ साल की बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को एसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी दौलतपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका बीते बुधवार की शाम छोटी बहन को साथ लेकर खेत पर शौच के लिए गई थी। तभी वहां से गुजर रहे बाइक सवार ने उसे समोसा का लालच दिया और साथ ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। लहूलुहान हालत में मिली बालिका का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को एसपी अशोक कुमार राय ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपी गांव दौलतपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह कुंअरपुर वनवारी थाना छिबरामऊ कन्नौज में रह रहा है। घटना वाले दिन वह बाइक से कहीं जा रहा था। आरोपी मोनू ने बच्ची को समोसा का लालच दिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाईं थीं। 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम ने टीम के साथ काम करते हुए आरोपी को जीटी रोड किनारे सर्विस रोड से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed