फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of raping a woman arrested

Agra News: महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Sep 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 18 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a woman arrested
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं फरार अन्य आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में बीते 25 जुलाई को महिला घर में अकेली थी। इस दौरान गांव निवासी मिलन सिंह, रामसनेही, राय सिंह एवं मंजीत बदनीयती से महिला के घर में घुसे। इस दौरान आरोपियों ने महिला को डरा धमकाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में महिला के पति ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो आरोपी मिलन सिंह और राय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस को सूचना मिली की गांव नवादा के मोड़ पर आरोपी रामसनेही खड़ा है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मुकेश कश्यप ने बताया कि महिला से दुष्कर्म के मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मंजीत फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी को भी दबिशें दी जा रही हे। शीघ्र ही उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed