फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of raping a minor arrested along with his wife

Agra News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पत्नी सहित गिरफ्तार

Mon, 02 Sep 2024 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 02 Sep 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping a minor arrested along with his wife
कासगंज। सपेरा जाति की भीख मांगने वाली एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को उसकी पत्नी सहित सोरों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पत्नी नाबालिग को अपने साथ उसकी मां से मिलाने के बहाने ले गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक सप्ताह बाद मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

मैनपुरी की सपेरा जाति की एक महिला अपनी नाबालिग पुत्री को छोड़कर अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। नाबालिग पुत्री अपनी मां की तलाश में बदायूं कादरचौक गई थी। वहां मां न मिलने पर वह बदायूं-कासगंज के बीच रेल में भीख मांगने लगी। इसी दौरान उसे सोरों निवासी एक दिव्यांग महिला अंजू रेल में मिली जो कि उसे उसकी मां से मिलाने के बहाने अपने साथ ले गई। यहां उसके पति मोहरपाल ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। उसे घर से भी नहीं निकलने दिया। किसी तरह वह घर से बाहर निकली और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने उस समय मामला दबा लिया। बाल कल्याण समिति के दखल के बाद पुलिस ने एक सप्ताह बाद मुकदमा दर्ज किया गया। अब पुलिस ने आरोपी मोहरपाल व अंजू को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती ने बताया कि दुष्कर्म के दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed