{"_id":"631c7ffe7806ff109e2e23c2","slug":"accused-of-rape-opened-fire-on-police-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस के छूटे पसीने, दिनदहाड़े फायरिंग से मच गई भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस के छूटे पसीने, दिनदहाड़े फायरिंग से मच गई भगदड़
Sat, 10 Sep 2022 07:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 Sep 2022 07:43 PM IST
सार
आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर गोली चला दी। बस स्टैंड के समीप हुई फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। आरोपी की इस हरकत से पुलिस के पसीने छूट गए। बमुश्किल पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में दुष्कर्म के आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिसकर्मियों पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। घटना शनिवार दोपहर आगरा गेट बस स्टैंड के समीप हुई। आरोपी ने फायरिंग उस वक्त की जब शिकोहाबाद पुलिस उसे पकड़ने के लिए पीछा कर रही थी। बाद में पुलिस ने बस स्टैंड के पास से आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला विश्नू निवासी योगेंद्र की उत्तर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से दोस्ती हो गई थी। 30 अगस्त को वह युवती को लेकर शिकोहाबाद स्थित एक होटल में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद वह युवती को ब्लैकमेल करने के साथ ही उससे रुपये की मांग कर शोषण करने लगा। युवक की हरकतों से परेशान युवती ने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। पीड़िता को लेकर परिजन थाना शिकोहाबाद पहुंचे।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ तहरीर देने के साथ ही पूरे मामले से अवगत करा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार दोपहर शिकोहाबाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी आगरा गेट बस स्टैंड के समीप घूम रहा है। सूचना पर उप निरीक्षक पुष्पेंद्र और विक्रांत तोमर पुलिस बल के साथ बस स्टैंड पर पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मचने के साथ ही भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने पीछाकर आरोपी युवक को बस स्टैंड के समीप स्थित वर्धमान होटल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक को पुलिस थाना शिकोहाबाद ले गई। थाना प्रभारी शिकोहाबाद प्रदीप कुमार का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।