फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused of rape carrying a reward of Rs 25 thousand escaped during treatment in district hospital

मथुरा: पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ा 25 हजार का इनामी, दोनों पैरों में लगी गोली; सुबह अस्पताल से हुआ फरार

Fri, 31 May 2024 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 May 2024 01:06 PM IST
सार

मथुरा पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार किया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह वो न जाने कैसे भाग निकला। 
 

विज्ञापन
accused of rape carrying a reward of Rs 25 thousand escaped during treatment in district hospital
अस्पताल से हुआ फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के महावन में लिफ्ट के बहाने वृद्धा को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का करने वाला 25 हजार का इनामी शातिर अपराधी शुक्रवार सुबह 11 बजे करीब जिला अस्पताल में पुलिस हिरासत से भाग गया। बृहस्पतिवार रात को उसे महावन थाना पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि उसके दोनों पैर में गोली लगी थी। अपराधी के हिरासत से भागने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। सवाल यह भी है कि आखिर जब पुलिस की गोली दोनों पैर में लगी तो आरोपी भागने की स्थिति में कैसे हो गया।
विज्ञापन


 

थाना महावन व थाना शेरगढ़ पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में बृहस्पतिवार देर रात को 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित लुटेरा/बलात्कार के अभियोग में वांछित मनोज उर्फ उत्तम पुत्र चंद्रभान निवासी मई, शेरगढ़ को मुखबिर की सूचना पर जगदीशपुर अंडरपास, यमुना एक्सप्रेस-वे पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया था। घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मनोज के पैरों में गोली लगी थी। देर रात तीन बजे करीब पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इमरजेंसी में 12 नंबर बेड पर उसे रखा गया था। सुबह आरोपी मनोज की मां भी जिला अस्पताल पहुंच गई थी। सुबह 11 बजे करीब मनोज को पुलिसकर्मी शौच कराने ले गए। पुलिसकर्मी उसके लौटने का इंतजार कर रहे थे। तभी वह फरार हो गया। सूचना पर महकमे में खलबली मच गई। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में मनोज के पास से यह माल हुआ था बरामद
मनोज के पास से पुलिस को लूट के एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी पायल, एक नाक की नथ, एक तमंचा, तीन कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
 
 
विज्ञापन

यह थी वृद्धा के साथ दुष्कर्म की घटना
महावन थाना क्षेत्र के एक गांव की 65 वर्षीय वृद्धा की पुत्रवधू का प्रसव क्षेत्र के एक अस्पताल में 25 मई को हुआ था। यहां से लौटकर वे अपने घर जा रहीं थीं। रास्ते में उन्होंने पचावर की ओर जा रहे बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। बाइक सवार ने उनको बैठा लिया। बाइक सवार उन्हें सुनसान स्थान पर ले गया। वहां उनके साथ दुष्कर्म कर डाला। साथ ही जेवरात भी लूट ले गया था। घटना के बाद किसी तरह घर पहुंची वृद्धा ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। उसके बाद आनन-फानन में परिजन वृद्धा को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उनमें एक बाइक पर वृद्ध महिला को युवक बैठाकर ले जाता दिखाई दिया। उसी आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी घेराबंदी गिरफ्तारी के लिए शुरू की थी।

 

29 वर्ष का मनोज 2015 से है अपराध की जरायम पेशेवर
29 वर्ष का मनोज 2015 से जरायम के पेशे में है। उसके खिलाफ 2015 में थाना शेरगढ़ में दुष्कर्म, मारपीट, धमकी, अभद्रता का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद 2018 में इसी थाने में जानलेवा हमले, मारपीट, अभद्रता का मुकदमा दर्ज हुआ। 2023 में वृंदावन थाने में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था। 26 मई 2024 को थाना महावन में वृद्धा से दुष्कर्म और लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed