{"_id":"5bd808b9bdec2269a369aef3","slug":"accused-of-murdering-husband-on-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, फांसी से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, फांसी से लटका मिला शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के टूंडला में एक युवक की लाश फांसी से लटकी मिली। इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। आरोप पत्नी पर लगा है, जो फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
गब्बर सिंह (45 वर्ष) पत्नी और तीन बच्चों के साथ टूंडला के मोहल्ला नगला राधेलाल में रहता था। मंगलवार सुबह उसका शव घर पर ही फांसी के फंदे से लटका मिला। घर में दो बच्चे मौजूद थे और गब्बर सिंह की पत्नी एक बच्चे के साथ फरार थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
मृतक का शव उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि गब्बर की पत्नी के एक पास के गांव के निवासी से अवैध संबंध थे। उसने प्रेमी संग मिलकर ही गब्बर की हत्या की है और शव को फंदे से टांग दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बताया गया कि गब्बर मजदूरी करता था। उसके तीन बेटे हैं। पत्नी अपने साथ छह साल के बेटे को ले गई, जबकि दो बेटों को वहीं छोड़ गई है। इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सच सामने आ जाएगा।