'युवती नहीं युवक था वो': इंस्टा पर दोस्ती कर फंसाया जाल में, होटल में बुलाकर महिला को किया मजबूर; लूट ली आबरू
महिला को जाल में फंसाने के लिए युवक ने युवती के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद महिला को बहाने से होटल में बुलाया। इसके बाद महिला को मजबूर कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में इंस्टाग्राम पर महिला के नाम की फर्जी आईडी बनाकर युवक ने एक महिला से दोस्ती की। बाद में महिला को धोखे से शहर के एक होटल में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
यहां का है मामला
ढोलना थाना क्षेत्र के नगला चंदन गांव निवासी राहुल ने इंस्टाग्राम पर किसी महिला के नाम से फर्जी आईडी बनाई। इस आईडी के जरिए उसने मथुरा की रहने वाली एक महिला से दोस्ती कर ली। आरोप है कि युवक ने खुद को महिला बताया था। दोस्ती मजबूत होने पर उसने बीते 26 मई को मैसेज कर महिला दोस्त को कासगंज स्थित एक होटल में बुलाया। महिला जब होटल में पहुंची तो उसे जानकारी हो सकी कि जिससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी वो लड़की नहीं बल्कि लड़का है।
ये भी पढ़ें - अंधे प्यार में कातिल बनी पत्नी: पति को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह, गला घोंटा फिर 125 फीट गहरे कुएं में धकेला
कर दिया मजूबर
आरोप है कि होटल में बुलाने के बाद आरोपी ने महिला को मजबूर करके उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, जिसके बाद नामजद आरोपी को शनिवार की दोपहर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वह कहीं भागने के फिराक में था।
ये भी पढ़ें - क्या थी मजबूरीः ताजमहल पर छोड़ दिया जिगर का टुकड़ा..., कौन थी वो बुर्के वाली; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस