फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of giving wrong medicine to pregnant woman

Agra News: गर्भवती को गलत दवा खिलाने का आरोप

Tue, 18 Nov 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 18 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Accused of giving wrong medicine to pregnant woman
करहल। ससुरालीजन ने नव विवाहिता को गर्भवती होने पर गलत दवा खिलाने का आरोप लगाया है। हालत बिगड़ने के बाद मायके पक्ष के लोग उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जनपद इटावा के थाना सैफई क्षेत्र के गांव नगला राठौर निवासी आशा देवी ने बताया कि पुत्री मोहिनी की शादी 9 महीने पहले सिंटू सिंह निवासी गांव ललखुरिया करहल के साथ की है। दहेज की मांग पर उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा है, पुत्री इस समय आठ माह की गर्भवती है। 16 नवंबर की रात को पुत्री ने फोन कर बताया कि पति ने उसे पीटा है और कोई दवा खिला दी है। उसके पेट में काफी दर्द हो रहा है। सास, जेठानी राज कुमारी, ननद नीलम, जेठ बंटू पर पुत्री को पिटवाने का आरोप लगाया। रात को वह लोग पुत्री को मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां राहत मिलने के बाद बेटी को घर ले आए। प्रभारी निरीक्षक अपराध कैलाश बाबू ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed