फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused of committing a heinous crime against a five-year-old girl was caught by police in an encounter

UP: पांच वर्षीय बालिका से जिसने की दरिंदगी, उसका पुलिस ने किया ये हश्र...दरोगा को भी लगी गोली

Wed, 09 Jul 2025 11:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 11:05 AM IST
सार

पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपी के पैर में गोली लगी। इस दौरान गोली लगने से दरोगा भी घायल हो गया। 

 

विज्ञापन
accused of committing a heinous crime against a five-year-old girl was caught by police in an encounter
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी युवक को सोमवार रात करीब एक बजे रामगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान रामगढ़ थाने के दरोगा भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल दारोगा और आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP:  लड़कियों की रेट लिस्ट और 40 देश...छांगुर के घिनौने कृत्य, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा- सतर्क रहें
विज्ञापन



 

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि रामगढ़ थाने में सोमवार दोपहर युवक ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पांच वर्ष की बेटी के साथ पड़ोस के सुहेल उर्फ छोटू (25) ने 7 जुलाई रविवार शाम को दुष्कर्म किया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में लगी थी। सोमवार रात 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुहैल, हसमत नगर में अबू हुरैरा स्कूल के पास छिपा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो कब्रिस्तान की ओर से संदिग्ध आता दिखा। पुलिस टीम ने रुकने के लिए कहा तो उसने फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ें -   UP: लग्जरी कारें और महंगे शौक, बाप-बेटे के कारनामे सुन चकरा जाएंगे...2.44 करोड़ इस तरह ठगे
 

गोली लगने से दरोगा राजकुमार घायल हो गए। पुलिस की फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और गिर पड़ा। पकड़ा गया आरोपी अविवाहित है। उसके दादा बैंक से सेवानिवृत्त हैं। थाना प्रभारी ने बताया दुष्कर्म पीड़िता का आगरा मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। अब हालत में सुधार है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed