फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of attacking police team including female liquor smuggler arrested in Etah

Etah: अपराधियों पर सख्त एटा पुलिस, महिला शराब तस्कर सहित पुलिस टीम पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Jun 2022 06:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Jun 2022 06:05 PM IST
सार

अपराध करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला शराब तस्कर सहित पुलिस टीम पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Accused of attacking police team including female liquor smuggler arrested in Etah
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में पुलिस टीम पर हमला करने में वांछित चल रहे आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेजा गया है। आरोपी पर 8 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


लूट के एक मामले में वांछित अपिन उर्फ फकीरा निवासी हिंदू नगर को पकड़ने के लिए 31 मई की शाम कोतवाली नगर पुलिस हिंदू नगर पहुंची थी। इस दौरान अपिन सहित उसके परिचितों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। एक पत्थर पुलिस की गाड़ी में लगा, जिससे उसका शीशा टूट गया। इसी बीच आरोपी वहां भाग गया। अगले दिन उसके विरुद्ध पुलिस पर हमले का मामला भी दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


कोतवाली नगर प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार की शाम सूचना मिली कि अपिन अपने घर में ही मौजूद है। इस पर वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी कई मामलों में वांछित चल रहा था। कुल आठ मामले उस पर दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध शराब तस्करी की वांछित महिला गिरफ्तार 

कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में वांछित हिंदूनगर निवासी मीरा देवी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेजा गया है। 

मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार 

कोतवाली नगर पुलिस ने घिलौआ रोड पर लालपुर के पास से विनीत निवासी लालपुर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 410 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed