{"_id":"6478dd61c616c316ed0d4668","slug":"accused-molested-a-sleeping-woman-in-the-house-report-filed-kasganj-news-c-25-1-176932-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर में सो रही महिला से आरोपी ने की छेड़छाड़,रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर में सो रही महिला से आरोपी ने की छेड़छाड़,रिपोर्ट दर्ज
Thu, 01 Jun 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी । क्षेत्र के एक गांव में घर पर सो रही महिला के साथ आरोपी के द्वारा छेड़खानी की गई। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
आरोप है कि बीते 28 मई को महिला घर में सो रही थी । तभी गांव निवासी पप्पू 10:45 बजे के करीब दीवार फांदकर महिला के घर में प्रवेश किया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। आरोपी की हरकतों से महिला चीखने चिल्लाने लगी। महिला की आवाज सुनकर उसका पति व अन्य परिवार के सदस्य जाग गए। परिजनों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोरोंजी के कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी ।