{"_id":"69b95f0a81102c8c950924d8","slug":"accused-involved-in-misbehave-young-women-apologies-by-holding-their-ears-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों को सबक: रास्ता रोककर युवतियों से छेड़छाड़, पुलिस को देख आरोपियों ने पकड़े कान; बोले- अब नहीं करेंगे ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदों को सबक: रास्ता रोककर युवतियों से छेड़छाड़, पुलिस को देख आरोपियों ने पकड़े कान; बोले- अब नहीं करेंगे ऐसा
Tue, 17 Mar 2026 07:36 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 17 Mar 2026 07:36 PM IST
सार
युवतियों से छेड़छाड़ करने के आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर ढूंढ़ निकाला। पुलिस को देख आरोपियों ने कान पकड़ लिए। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के सदर क्षेत्र में युवतियों का रास्ता रोककर धमकाने के आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने युवतियों से छेड़छाड़ की थी। विरोध पर परिजन को भी धमकाया था। थाने में आरोपियों ने कान पकड़कर माफी मांगी। कहा कि अब कभी ऐसा नहीं करेंगे।
घटना 12 मार्च की रात दो बजे की है। सदर क्षेत्र की रहने वाली युवती सहेली के साथ शादी समारोह से लौट रही थी। दोनों स्कूटी पर सवार थीं। रास्ते में बाइक सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे। रास्ते में बाइक आगे लगाकर दोनों को रोक लिया। एक युवक ने पीड़िता के पैर पर पैर रख दिया। इसके बाद अभद्रता शुरू कर दी। युवती ने अपने चाचा को फोन मिला दिया। इस पर युवक ने फोन छीन कर चाचा को भी धमकाया और गालीगलौज की।
इसकी जानकारी पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मगर तब तक आरोपी भाग गए। मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें बाइक का नंबर मिल गया। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान हो गई। मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी सदर इमरान अहमद का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी दयानंद नगर कॉलोनी, देवरी रोड निवासी चित्रांश वर्मा और मोहित है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है।