फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused in US murder case had been living with his mother in a flat for 15 days in agra

अमेरिका में कत्ल, यूपी में गिरफ्तारी: 15 दिन से मां संग फ्लैट में था 'किलर', पार्टी के लिए बुलाया और मार डाला

Fri, 28 Aug 2026 01:15 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 28 Aug 2026 01:15 PM IST
सार

अमेरिका में दोस्त की हत्या कर भारत आए युवक को यूपी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आगरा में अपनी मां के साथ फ्लैट में 15 दिन से रह रहा था। इंटरपोल से नोटिस जारी हुआ था। आरोपी युवती के खाते से रकम ट्रांसफर करने पर जांच एजेंसी के रडार पर आ गया था।

विज्ञापन
Accused in US murder case had been living with his mother in a flat for 15 days in agra
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के मैरीलैंड में निकिता गोडिशाला (27) की हत्या का आरोपी अर्जुन शर्मा 15 दिन से अपनी मां के साथ आगरा में कहरई स्थित शंकर ग्रीन अपार्टमेंट में रह रहा था। यह एकता थानाक्षेत्र में है। तेलंगाना पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। सर्विलांस से उसकी लोकेशन मिलने के बाद गिरफ्तारी की जा सकी।
विज्ञापन


मूलरूप से चेन्नई निवासी अर्जुन शर्मा को मंगलवार को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ इंटरपोल ने नोटिस जारी हुआ था। नई दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे। पुलिस के मुताबिक, अर्जुन 15 दिन पहले ही आगरा आया था। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वर्तमान में कोई नौकरी या व्यवसाय नहीं कर रहा था। 
विज्ञापन




मृतका के पिता ने हैदराबाद के थाना लल्लागुड़ा में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जानकारी में आया है कि अर्जुन शर्मा और निकिता में दोस्ती थी। एक ही कंपनी में काम करते थे। उनमें रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि उसने 31 दिसंबर 2025 की रात में निकिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैट में पार्टी के लिए बुलाकर मार डाला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अर्जुन ने निकिता को साल 2026 के स्वागत की पार्टी के लिए अपने फ्लैट पर बुलाया था। अर्जुन ने निकिता को पूर्व में कुछ डॉलर दिए थे। उसने वह वापस मांगे। निकिता ने अपनी चचेरी बहन सरस्वती को कॉल किया। उसने अर्जुन को रुपये नहीं भेजे। 

 

यह रकम निकिता के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी। अर्जुन ने पार्टी कर पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। बाद में उसने अमेरिका के हॉवर्ड काउंटी पुलिस थाने में निकिता की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। बताया कि निकिता सुबह करीब सात बजे उसके फ्लैट से चली गई। 

जांच एजेंसी को पता चला कि अर्जुन ने निकिता के मोबाइल से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर किए थे जबकि उसने तहरीर में निकिता के जाने का जो समय बताया था, उसके एक घंटे बाद उसके मोबाइल फोन से अर्जुन के बैंक खाते में डॉलर ट्रांसफर हुए।

इससे अमेरिकी जांच एजेंसी को शक हो गया। अर्जुन हत्याकांड के बाद अमेरिका से भारत आ गया था। इंटरपोल नोटिस जारी कर उसकी तलाश तेज हुई। अब उसकी गिरफ्तारी हो सकी।

प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग में किया था परास्नातक
सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्जुन ने चेन्नई के गोपालापुरम स्थित डीएवी स्कूल से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की थी। बाद में एसआरएम यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग किया। वर्ष 2021-22 में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गया। 
 

वाशिंगटन डीसी और बाल्टीमोर क्षेत्र में प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग में परास्नातक किया। वर्ष 2023 में उसे अमेरिका में नौकरी मिल गई। वहां लगभग ढाई वर्ष से रह रहा था। हत्याकांड में उसने बचने के लिए पूरी योजना बनाई। उसकी मां कहरई स्थित शंकर ग्रीन अपार्टमेंट में दो साल से रह रही थीं। इसी कारण वो आगरा आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed