फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused had gone to collect the dues of betel nut for the murder of RSS worker new revelation

UP: चौथ मांगने नहीं...आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या की सुपारी की बकाया रकम लेने गया था आरोपी, नया खुलासा

Wed, 04 Jun 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Jun 2025 10:03 AM IST
सार

फिरोजाबाद में व्यापारी से चौथ वसूली के आरोप में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपी के मामले में नया मोड आया है। दरअसल मामला चौथ मांगने का नहीं, आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के लिए दी गई सुुपारी की बकाया रकम वसूली का है।
 

विज्ञापन
accused had gone to collect the dues of betel nut for the murder of RSS worker new revelation
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में साल 2018 में दयालनगर के रहने वाले आरएसएस कार्यकर्ता संदीप शर्मा की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने सभी आरोपी को जेल भेज दिया था। हत्याकांड का आरोपी रामप्रकाश उर्फ सत्ताइस ने ही आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या करने की सुपारी ली थी। बताया जाता है कि उसके खिलाफ 10 लाख की चौथ मांगने का मामला गलत है। आरोपी चौथ मांगने की बजाय सुपारी की बकाया रकम मांगने के लिए गया था। प्रसारित वीडियो में आरोपी के फायर करने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पवन उपाध्याय ने रंजिश के चलते वर्ष 2018 में अश्वनी शर्मा के जरिए रामप्रकाश उर्फ सत्ताइस को दो लाख रुपये में संदीप शर्मा की हत्या करने की सुपारी दी थी। इसी काम का बीस हजार रुपये बतौर एडवांस पवन उपाध्याय ने दिया था। इस पर रामप्रकाश ने अपने साथी अनिल उपाध्याय उर्फ बाॅबी को मिलवाया था। इसके बाद आरएसएस कार्यकर्ता की निर्मम हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन



मामला संघ से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। अब सात साल बीतने के बाद हत्याकांड का आरोपी रामप्रकाश जेल से जमानत पर छूट आया। रुपयों की तंगी के चलते वह रविवार को आरोपी पवन उपाध्याय के बुआ के बेटे विपिन उपाध्याय के पास पहुंच गया। हाथ में तमंचा लिए उसने सुपारी की बकाया रकम मांगी। इस पर विपिन ने रुपये देने से इन्कार करते हुए 10 लाख की चौैथ मांगने और फायर करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जबकि वायरल वीडियो में आरोपी के हाथों में तमंचा तो दिख रहा है, लेकिन उसके द्वारा कोई भी फायर नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed