फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused Bablu arrested in drug dealer suicide case in agra

आगरा: दवा व्यापारी की आत्महत्या मामले में आरोपी बबलू गिरफ्तार, पुलिस को अन्य दो की तलाश

Sat, 31 Jul 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 31 Jul 2021 12:15 AM IST
सार

दवा व्यापारी की आत्महत्या के मामले में थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें नामजद बबलू दवाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। 

विज्ञापन
Accused Bablu arrested in drug dealer suicide case in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दवा व्यापारी रविकांत गुप्ता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी बबलू दवाई को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो आरोपी योगेश दवाई और दीपक भर्रा फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। पुलिस बबलू को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन


कमला नगर फूल वाटिका निवासी रविकांत गुप्ता ने 26 जुलाई को खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने जानकारी पर जलती चिता से शव को उठाया था। मृतक की पत्नी चंचल ने बबलू दवाई, योगेश दवाई और दीपक भर्रा के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी। इसके बाद आरोपी बबलू को पकड़ लिया गया। उससे पूछताछ की गई। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बबलू दवाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे की तहरीर पर परिजनों ने उठाए सवाल
रविकांत के मामा संतोष गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने जिस तहरीर पर मुकदमा लिखा है, वो चंचल ने नहीं लिखी है। चंचल के भाई विवेक ने बल्केश्वर के एक व्यक्ति से तहरीर लिखवाई थी। वह पुलिस के संपर्क में था। पुलिस बार-बार फोन करके तहरीर मंगा रही थी। 

इस कारण उक्त व्यक्ति पुलिस के पास तहरीर लेकर पहुंचा। विवेक भी थाने नहीं गया। पुलिस ने उसी तहरीर पर मुकदमा मंगलवार रात को लिख लिया, जबकि तहरीर पर चंचल के हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर तक नहीं लिखा था। 

बुधवार को उठावनी के बाद चंचल के जेठ लक्ष्मीकांत और विष्णुकांत थाने पहुंचे थे। उन्होंने तहरीर दी थी। मगर, पुलिस ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा लिखा जा चुका है। इस पर पुलिस से तहरीर के बारे में सवाल किया, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिल सका। 

जिस तहरीर पर मुकदमा लिखा, उसमें तीन नाम थे। हालांकि रविकांत का उत्पीड़न करने में कई और लोग शामिल थे। अब परिजन एसएसपी से मिलेंगे। उनकी तहरीर पर नामों को बढ़ाने की मांग की जाएगी। बिना हस्ताक्षर वाली तहरीर पर पुलिस मुकदमा कैसे दर्ज कर सकती है। यह भी सवाल उठाया जाएगा।

बबलू के परिचितों ने की थी पंचायत
संतोष का कहना है कि रविकांत के रुपयों को लेकर छह महीने पहले एक पंचायत भी बल्केश्वर में की गई थी। इसमें बबलू के परिचित शामिल हुए थे। इसमें लेन-देन को लेकर बात हुई थी। पैसा थोड़ा-थोड़ा करके देना तय हुआ था। मगर, रुपये दिए नहीं गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed