{"_id":"5dee541a8ebc3e8820437613","slug":"accused-attack-the-sexual-abused-victim-s-house-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता के घर में आरोपियों ने की तोड़फोड़, केस वापस न लेने पर तेजाब से डालने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता के घर में आरोपियों ने की तोड़फोड़, केस वापस न लेने पर तेजाब से डालने की धमकी
Tue, 10 Dec 2019 12:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के नाई की मंडी क्षेत्र में रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता के घर में तोड़फोड़ कर दी गई। उसका कहना है कि उसने जिन तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था, उन्होंने ही यह वारदात की है। उनके खिलाफ सोमवार को एसएसपी दफ्तर में शिकायत की गई। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
महिला ने बताया कि उसने शहीद नगर निवासी जमील, सोनू उस्मानी और आकिल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने उसका मेजिस्ट्रेटी बयान दर्ज नहीं कराया और फाइनल रिपोर्ट लगा दी। उसने फाइनल रिपोर्ट को कोर्ट में चैलेंज किया।
पीड़ित महिला लगातार पैरवी कर रही है। कोर्ट ने आरोपियों को नोटिस जारी कर दिए। आरोप है कि इसी से बौखलाकर उन्होंने सोमवार को उसके घर पर हमला कर दिया। सामान तोड़ दिया, गहने नकदी और कागजात छीन ले गए।

महिला के पिता ने बताया कि इसकी सूचना यूपी 112 पर दी गई। पुलिस आई। पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपी पक्ष की एक महिला ने धमकी दी। इसके बावजूद पुलिस ने तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
तेजाब से हमले की धमकी दी
महिला का आरोप है कि तोड़फोड़ करने वाले लोगों ने उसे धमकी दी है कि अगर उसने दुष्कर्म के केस में पैरवी बंद नहीं की तो उस पर तेजाब डाल दिया जाएगा। एसएसपी दफ्तर के साथ ही पीड़िता ने डीएम से भी शिकायत की है। डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।