फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused absconding after girl's suicide

यूपी: पुलिस की वर्दी पहनने का सपना रह गया अधूरा...पापी पड़ोसी ने की ऐसी करतूत; युवती ने दे दी जान

Tue, 20 Feb 2024 08:53 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 20 Feb 2024 08:53 AM IST
सार

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा  के एक दिन पहले युवती ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। वो पड़ोसी युवक की हरकतों से तनाव में थी। इस घटना के बाद आरोपी पड़ोसी फरार है। 
 

विज्ञापन
Accused absconding after girl's suicide
तमन्ना फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली में ग्राम नाई की सराय, पुष्प विहार कॉलोनी में पड़ोसी युवक की छेड़छाड़ से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टी हुई है। पुलिस ने पिता रामअवतार की तहरीर पर महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती की मौत के बाद से ही आरोपी घर का ताला लगाकर फरार हैं। कॉलोनी में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन


नाई की सराय, पुष्प विहार कॉलोनी निवासी राम अवतार की पुत्री तमन्ना (18) बीएससी प्रथम की छात्रा थी। वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। रविवार को उसे पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होना था। एक दिन पहले शनिवार की रात 11 बजे उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर कलुआ, बंटी, जीतू और अनिल देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


परिजन ने रोक दिया था अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद जब युवती का शव घर पहुंचा तो परिजन ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। उन्होंने आरोपियों पर पहले मुकदमा दर्ज करने की बात कही। पुलिस ने रात 11 बजे तहरीर लेकर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बाप को पीटने से आहत थी
तमन्ना के पिता राम अवतार ने बताया कि आरोपी कलुआ उनका पड़ोसी है। उनके घर की दीवार मिली हुई है। कलुआ आए-दिन उनकी बेटी को परेशान करता था। जिसकी शिकायत तमन्ना अपने घर पर की। शनिवार की सुबह वह पत्नी पूनम देवी के साथ कलुआ के घर शिकायत लेकर गये थे। वहां उन दोनों को कलुआ के परिजन ने पीटा। मां-बाप की पिटाई से तमन्ना बुरी रतह आहत थी। उसने आत्महत्या कर ली।


कॉलोनी में तनाव
घटना के बाद से पुष्प विहार कॉलोनी में तनाव है। आरोपी और पीड़ित पक्ष अलग-अलग समाज से हैं। पीड़ित पक्ष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। कॉलोनी में तनाव के बाद भी पुलिस तैनात नहीं है। पुलिस के अनुसार ज्यादातर पुलिसकर्मी वीआईपी ड्यूटी में लगे हैं। पिकेट की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed