{"_id":"67bcb33c72015b7cb50f1609","slug":"accusation-of-occupying-the-land-of-maa-shitala-dham-temple-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-132578-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मां शीतला धाम मंदिर की भूमि पर कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मां शीतला धाम मंदिर की भूमि पर कब्जा करने का आरोप
Mon, 24 Feb 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
मां शीतला धाम मंदिर की जमीन पर कब्जे की शिकायत करने पहुंचे पुजारी व सैनी समाज के लोग। स्वयं।
- फोटो : मृतक आकाश
मैनपुरी। मां शीतला धाम मंदिर की देखरेख व पूजा आदि करने वाले पुजारी आदि ने गैर समुदाय के आरोपी पर मंदिर की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। सोमवार को सभी लोगों ने डीएम कार्यालय पहुंच कर शिकायत दी। जमीन पर कब्जा रुकवाने की मांग की है।
कलेक्ट्रेट शिकायत करने पहुंचे पुजारी रामनरेश शुक्ला, अवधेश शुक्ला, कमलेश शुक्ला आदि ने डीएम से शिकायत की। कहा कि मौजा मैनपुरी देहात में बांके बिहारी मंदिर के सर्वराकार श्रीकृष्ण की मृत्यु हो चुकी है। उक्त भूमि नुमाइश मैदान के पास स्थित होने के कारण बेशकीमती है। इस पर भू-माफिया नजर बनाए हुए हैं। चार पहले महमूद नगर निवासी गैर समुदाय के व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग शुरू कर दी थी।
शिकायत के बाद 11 जनवरी 2024 को एसडीएम के निर्देश पर बुलडोजर से मंदिर की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया था। अब आरोपी फिर से मंदिर की भूमि पर नींव भर रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। डीएम से कार्रवाई व जमीन को मुक्त कराने की मांग की है। मांग करने वालों में सोनू सैनी, मोनू सैनी, अनूप सैनी, विकास, आशीष सैनी,, रामजी सैनी, मां शीतला धाम मंदिर के पुजारी, सैनी समाज के लोग मौजूद रहे।