{"_id":"602ff5858ebc3ee92f19f530","slug":"accountent-meet-with-dm-for-his-problem-kasganj-news-agr481305568","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से लेखपालों ने समस्याओं के निस्तारण की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से लेखपालों ने समस्याओं के निस्तारण की मांग की
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अलग-अलग तहसीलों के लेखपालों की समस्याएं और जिलेभर के लेखपालों की सामूहिक समस्या को लेकर डीएम सीपी सिंह को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई। जिलाधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण का लेखपालों को भरोसा दिया है।
संघ के जिलाध्यक्ष सोवेंद्र बाबू एवं जिला सचिव सुदीप चौहान ने बताया कि लेखपालों की सामूहिक और तहसीलवार अलग-अलग समस्याएं हैं। सामूहिक समस्याओं में उन्होंने बताया कि कई लेखपालों के प्रत्यावेदन तहसीलस्तर पर लंबित चल रहे हैं। जिनका निस्तारण कराया जाना आवश्यक है। लेखपालों की सेवा पुस्तिका में वार्षिक वेतन वृद्धि का अंकन नहीं किया जा रहा है।
वहीं जीपीएफ की पासबुक अपूर्ण है। लेखपालों को डाटा पैक, डोंगल खरीद, प्रमाण पत्र जारी करने का भुगतान अभी तक नहीं हो सका है। वहीं क्रॉप कटिंग का मोबाइल डाटा पैक का भुगतान लंबित चल रहा है। लेखपालों की शस्त्र पत्रावली लंबित चल रही हैं। शस्त्र जारी करने की भी लेखपालों ने मांग की है। लेखपालों ने 15 सूत्रीय सामूहिक मांगे रखीं। वहीं कासगंज तहसील के लेखपालों की 7 समस्याएं रखीं। जिसमें वेतन निर्धारण, बोनस, ऐरियर भुगतान, वेतन का निर्धारण आदि की मांगे उठाईं। पटियाली और सहावर तहसील के लेखपालों की भी 7-7 सूत्री मांग रखी गईं। अध्यक्ष और सचिव ने बताया कि लेखपालों की समस्या का निस्तारण शीघ्र किया जाए। दिन रात भागदौड़ करने वाले लेखपालों की समस्याओं का निस्तारण समय से न होना चिंता का विषय है।