{"_id":"65378ca06aef7070c6056542","slug":"accidents-on-agra-lucknow-expressway-car-overturned-at-night-and-bus-during-the-day-dozens-of-people-injured-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दो हादसे, रात में कार और दिन में पलट गई बस; दर्जनभर लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दो हादसे, रात में कार और दिन में पलट गई बस; दर्जनभर लोग घायल
Tue, 24 Oct 2023 02:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Oct 2023 02:51 PM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे दो अलग-अलग स्थानों पर हादसे हुए। पहला हादसा रात में हुआ, जिसमें कार पलटी। वहीं सुबह के समय बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दो हादसे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इस हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरा हादसा इससे पूर्व सोमवार की रात 8 बजे हुआ। कन्नौज से दिल्ली जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार चालक सहित तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
पहली घटना
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह 4.20 बजे किलोमीटर 33-300 पर चालक को नींद आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 11 सवारियां बैठीं थीं। बस के पलटने से चीख पुकार मच गई। जानकारी पर पहुंचे यूपीडा व थाना फतेहाबाद पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और टोल पर पहुंचाया गया। बस चालक का नाम अरमान पुत्र हकीम निवासी फरगोर थाना इकोना है। परिचालक विपुल पुत्र सुभाष ने बताया कि चालक को नींद आने से ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
दूसरी घटना
जानकारी के अनुसार चालक राहुल मिश्रा के साथ अजय यादव और दीपक कुमार कन्नौज जा रहे थे। कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार में बेठे तीनों लोग घायल हो गए। जानकारी पर मौके पर पहुंची यूपीडा की टीम के द्वारा घायलों को हॉस्पीटल भेजा है।
विज्ञापन