फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident: Two riders died in collision between two bikes

Agra News: हादसा ः दो बाइक की भिड़ंत में दो सवारों की मौत

Sat, 13 Jul 2024 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 13 Jul 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Accident: Two riders died in collision between two bikes
कासगंज। थाना सहावर के गंजडुंडवारा रोड पर शुक्रवार की देर शाम तेज गति से आ रही दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। दुर्घटना में बाइक सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए सहावर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना गंजडुंडवारा अंतर्गत गांव खरपरा निवासी अर्जुन (21) पुत्र सत्यराम अपने दोस्त सतीश पुत्र मुन्नालाल के साथ शुक्रवार की देर शाम बाइक से गांव शहबाजपुर थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र में दावत खाने जा रहा था। इस दौरान इनकी बाइक गंजडुंडवारा रोड पर मुलायम सिंह इंटर कॉलेज के पास पहुंची थी कि सामने से तेज गति से आ रही बाइक से इनकी बाइक टकरा गई। सामने से आ रही बाइक पर गोविंद (28) पुत्र चंद्रपाल, शिवम पुत्र उदयवीर एवं जय पुत्र उदयवीर निवासीगण गांव जिनोल थाना सिकंदरपुर वैश्य सवार थे। बाइकों की भिड़ंत इतनी तेज थी कि बाइक सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पांचों युवकों को सहावर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने अर्जुन एवं गोविंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीन सतीश, शिवम एवं अजय को सीएचसी सहावर पर प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी शाहिदा नसरीन ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं तीन घायल हैं। इनमें से दो युवक सतीश और अजय की स्थिति अधिक गंभीर है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed