फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident on Yamuna Expressway: Bus crushed two bike riders bike dragged for 50 meters

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: बस ने दो युवकों को कुचला, 50 मीटर तक घसीटी बाइक... दृश्य देख कांप गए लोग

Sun, 20 Apr 2025 06:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Apr 2025 06:29 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों युवकों की मौत हो गई। बस बाइक फंस गई, जो करीब 50 मीटर तक घिसटती हुई चली गई।
 

विज्ञापन
Accident on Yamuna Expressway: Bus crushed two bike riders bike dragged for 50 meters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-हाथरस मार्ग पर खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास शनिवार की बेकाबू बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। युवक आगरा की दुकान से काम खत्म करके गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद बाइक बस में फंस गई थी, चालक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


 

यहां की है घटना 
हाथरस के थाना सादाबाद के गांव गोविंदपुर निवासी अवधेश जुरैल (28) गांव के ही रहने वाले दोस्त मुकुट जुरैल (32) के साथ आगरा से शनिवार की रात करीब 11 बजे बाइक से अपने गांव जा रहे थे। आगरा-हाथरस मार्ग पर खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के समीप अलीगढ़ की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार अवधेश और मुकुट की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक बस में फंस गई, जिसे चालक करीब 50 मीटर तक घसीट ले गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारों में मचा कोहराम
थाना प्रभारी खंदौली ने बताया कि पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। बस अलीगढ़ से आगरा जा रही थी। युवकों की मौत की सूचना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन बताया कि अवधेश और मुकुट की शादी छह वर्ष पूर्व हुई है। दोनों के दो-दो बच्चे हैं। अवधेश का एक बच्चा 2 महीने और दूसरा बेटा 5 साल का है। अवधेश 2 महीने से आगरा एक दुकान में काम कर रहा था। मुकुट शनिवार को पहली बार अवधेश के साथ उसी दुकान पर काम करने गया था। हादसे के समय बाइक मुकुट चला रहा था। दो युवकों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed