{"_id":"63fd75046606029e6d02cba3","slug":"accident-on-the-expressway-unknown-vehicle-crushed-the-scooty-couple-died-in-mathura-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Expressway: मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर सुबह-सुबह हादसा, अज्ञात वाहन ने स्कूटी को रौंदा, दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Expressway: मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर सुबह-सुबह हादसा, अज्ञात वाहन ने स्कूटी को रौंदा, दंपती की मौत
Tue, 28 Feb 2023 08:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 Feb 2023 08:59 AM IST
सार
घायल का इलाज सीएचसी नौहझील पर चल रहा है और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर किस वाहन से हुई इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के मांट में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह सात बजे थाना नौहझील क्षेत्र के अंतर्गत स्टोन-65 पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी को रौंद दिया। स्कूटी पर पति-पत्नी सहित तीन सवार थे। हादसे में दंपती मौके पर मौत हो गई, वहीं तीसरे घायल को पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है।
स्कूटी सवार मंगलवार सुबह दिल्ली से बिहार जा रहे थे। थाना नौहझील क्षेत्र के अंतर्गत माइल स्टोन-65 पर स्कूटी को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में पति शाबिर और पत्नी रोजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार अरमान बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। नौहझील थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र भाटी ने बताया कि घायल का इलाज सीएचसी नौहझील पर चल रहा है और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।