{"_id":"67ac19070a1106004d07816c","slug":"accident-on-highway-in-front-of-gurudwara-bus-crushed-couple-riding-wife-died-husband-injured-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गुरुद्वारा के सामने हाईवे पर फिर हादसा, बस ने स्कूटर सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत; पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गुरुद्वारा के सामने हाईवे पर फिर हादसा, बस ने स्कूटर सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत; पति घायल
Wed, 12 Feb 2025 09:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 12 Feb 2025 09:14 AM IST
सार
सिकंदरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास हाईवे पर मंगलवार शाम फिर दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूटर सवार दंपती को बस ने रौंद दिया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास मंगलवार शाम 7 बजे निजी बस की टक्कर से स्कूटर सवार महिला की माैत हो गई, जबकि पति घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने बस को पकड़ लिया, जबकि चालक भाग गया।
घटना शाम तकरीबन 7 बजे की है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लाल मस्जिद, बोदला निवासी शाहिद उर्फ शेरू और उनकी पत्नी जीनत स्कूटर से गुरुद्वारा गुरु का ताल होते हुए सिकंदरा की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से आती निजी बस ने टक्कर मार दी। जीनत के गंभीर चोट लगी। उन्हें पास के ही अस्पताल ले गए। इलाज के दाैरान उनकी मृत्यु हो गई। पति शाहिद भी घायल हुए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने बस और स्कूटर को हटाकर रास्ता साफ कराया। इसके बाद ही यातायात शुरू हो सका। वहीं परिजन में कोहराम मच गया।
इनर रिंग रोड पर बस डिवाइडर पर चढ़ी, मथुरा के दंपती घायल
महाकुंभ से लौट रहे मथुरा के 40 श्रद्धालुओं से भरी बस मंगलवार की सुबह रहनकलां टोल प्लाजा के पास इनर रिंग रोड पर चालक को झपकी आने पर डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे में मथुरा के भरतपुर रोड स्थित किशन टीला दंपती मूलचंद पुत्र शंभूनाथ और उनकी पत्नी पुष्पा देवी गंभीर घायल हो गए। वहीं दर्जन भर यात्रियों को मामूली चोटें आई। जिन्हें पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य को रवाना कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे में घायल पति पत्नी को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया था, जहां से वह अपने घर चले गए।