फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident on Agra-Lucknow Expressway Bus fell into ditch due to tire burst More than 34 passengers injured

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: टायर फटने से खाई में गिरी बस, मची चीख पुकार; 34 से अधिक सवारियां घायल

Mon, 09 Oct 2023 08:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 08:26 AM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से बस पलट गई। हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। करीब 34 सवारियां घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

 

विज्ञापन
Accident on Agra-Lucknow Expressway Bus fell into ditch due to tire burst More than 34 passengers injured
Agra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन-20 पर रात 12.30 बजे सवारियों से भरी बस पलट गई। हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। 34 सवारियां घायल हो गईं। घटना की सूचना पर पहुंची यूपीडा व फतेहाबाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां 9 लोगों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दिल्ली से सवारियां भरकर बस बनारस जा रही थी। बस जैसे ही थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 20 पर पहुंची तो उसका टायर फट गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़कर नीचे खाई में पलट गई। हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन


 बस में कुल 43 सवारियां थीं, जिसमें से  34 सवारियां घायल हो गईं। घटना की सूचना पर पहुंची फ़तेहाबाद पुलिस व यूपीडा की टीम ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फ़तेहाबाद में भर्ती कराया है, जहां 9 लोगों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed